RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

भोजपुर:पीठासीन पदाधिकारी एवं प्रथम मतदान पदाधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर) 04 अप्रैल।आज लोकसभा आम निर्वाचन 2024 एवं 195 अगिआंव विधानसभा निर्वाचन की तैयारी के क्रम में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कोषांग के द्वारा पूर्व निर्धारित प्रशिक्षण कैलेंडर के अनुसार पीठासीन पदाधिकारी एवं प्रथम मतदान पदाधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण महाराजा कॉलेज, आरा में पूर्वाहन 11:00 बजे से 4:00 बजे तक दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु नामित 9 सुपर मास्टर ट्रेनर एवं 117 मास्टर ट्रेनरों के द्वारा महाराजा कॉलेज के 15 कक्ष में 302 पीठासीन पदाधिकारी एवं 764+2(NCC Incharge)=766 प्रथम मतदान पदाधिकारी को प्रशिक्षण दी जानी थी जिसमें कुल 284 पीठासीन पदाधिकारी उपस्थित हुए एवं कुल 18 पीठासीन पदाधिकारी अनुपस्थित हुए तथा प्रथम मतदान पदाधिकारी 752 उपस्थित हुए एवं कुल 14 प्रथम मतदान पदाधिकारी अनुपस्थित हुए।
प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु: डिस्पैच केंद्र के दिन किए जाने वाले कार्य, मतदान दिन की तैयारी, मतदान सामग्री की जानकारी एवं मिलान ईवीएम वीवीपीएटी की हैंड्स ओंन ट्रेंनिंग, एनआइसी के टीम के द्वारा ई एल ई ट्रेसेस का प्रशिक्षण एवं प्रस्तुतीकरण आदि।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार प्रशिक्षण कोषांग के द्वारा प्रशिक्षण केंद्र पर आवश्यक व्यवस्था यथा साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, कंट्रोल रूम, सीसीटीवी, वीडियो ग्राफर एवं अन्य व्यवस्था की गई है।

Related posts

झारखंड:यह चुनाव झारखंड के अस्तित्व को बचाने का चुनाव है : संजय सेठ

rktvnews

गिरिडीह:झारखंड विधानसभा की पुस्तकालय समिति ने परिसदन भवन में अधिकारियों संग की बैठक , पुस्तकालयों के सुदृढ़ीकरण पर जोर।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने चान्दनहेड़ी राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की निर्माणाधीन 44 करोड़ की परियोजना का किया निरीक्षण।

rktvnews

बिहार: दरभंगा:जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर हुई परिचर्चा।

rktvnews

उज्जैन:कलेक्टर ने ग्राम पंथ पिपलाई में नमो ड्रोन दीदी द्वारा ड्रोन से नैनो उर्वरक छिड़काव प्रदर्शन देखा।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने 10 एयरमेन सिलेक्शन सेंटर, बिहटा की टीम से की मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment