RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

पीएफसी ने भारत सरकार को अब तक के सबसे अधिक 2,033 करोड़ रुपये के अंतरिम लाभांश का भुगतान किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 03 अप्रैल।एक महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम और बिजली क्षेत्र में देश की अग्रणी एनबीएफसी, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) ने भारत सरकार द्वारा रखे गए इक्विटी शेयरों पर वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए तीसरे अंतरिम लाभांश के रूप में भारत सरकार को 554 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। यह 832 करोड़ रुपये के पहले अंतरिम लाभांश और इससे पहले पीएफसी द्वारा भारत सरकार को भुगतान किए गए 647 करोड़ रुपये के दूसरे अंतरिम लाभांश के अतिरिक्त है।
अंतरिम लाभांश आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) की जानकारी केंद्रीय ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और ऊर्जा मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल को पीएफसी के सीएमडी परमिंदर चोपड़ा ने आज, 3 अप्रैल, 2024 को नई दिल्ली में दी। पीएफसी के निदेशक (परियोजनाएं) राजीव रंजन झा और पीएफसी के निदेशक (वाणिज्यिक) मनोज शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
तीसरे अंतरिम लाभांश @ 30 प्रतिशत अर्थात् 10-10 रुपये के अंकित मूल्य पर 3 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की घोषणा 11 मार्च, 2024 को आयोजित बोर्ड बैठक में निदेशक मंडल ने की थी।
इसके साथ, वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पीएफसी द्वारा अपने शेयरधारकों को भुगतान किया गया कुल अंतरिम लाभांश @110 प्रतिशत यानि रु. 10 रुपये अंकित मूल्य के 11 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर 3,630 करोड़ रुपये हो गया। यह पीएफसी द्वारा दिया गया अब तक का सबसे अधिक अंतरिम लाभांश है।

Related posts

बागपत:पुलिस प्रेक्षक अनिल कुमार गाजियाबाद और बागपत में प्रतिदिन करेंगे मुलाकात।

rktvnews

हाइसेंस ने भारत में लॉन्च किए नई पीढ़ी के इन्वर्टर और स्मार्ट कनेक्टिविटी वाले एयर कंडीशनर।

rktvnews

दरभंगा:आंगनवाड़ी केंद्र पर जीविका दीदियों द्वारा निर्मित पोशाक वितरण समारोह का आयोजन।

rktvnews

भोपाल:भगवान बुद्ध के शिष्यों के पवित्र अवशेषों के मंगोलिया में प्रदर्शन से मिलेगी वैश्विक पहचान : प्रहलाद सिंह पटेल

rktvnews

श्रावणी मेले को ले जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

सावधान!अतिक्रमणकारियों की शामत 6 मई 23 को जिला स्तरीय अतिक्रमण हटाओ अभियान आयोजित करेगा जिला प्रशासन भोजपुर।

rktvnews

Leave a Comment