RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आर्थिक हल युवाओं को बल निश्चय की योजनाओं की समीक्षा।

RKTV NEWS/सारण (छपरा) 02 अप्रैल।जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में आज आर्थिक हल युवाओं को बल निश्चय के अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम की समीक्षा की गई।
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड कार्ड योजना के तहत विगत वित्तीय वर्ष में लक्ष्य के विरुद्ध 72.28 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई। जिलाधिकारी ने इस पर काफी नाराजगी व्यक्त किया। वर्त्तमान वित्तीय वर्ष के लिये प्राप्त वार्षिक लक्ष्य के आधार पर माहवार लक्ष्य निर्धारित करने को कहा गया। विभिन्न कोर्स के आधार पर कार्य योजना तैयार कर शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निदेश दिया गया।
मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के लाभुकों की जाँच में 748 अपात्र लाभुक पाये गये थे। इनसे प्राप्त भत्ता की राशि की वसूली की जा रही है। अभी तक 33 लाभुकों से 2 लाख 6 हजार रुपये की वसूली की गई है।शेष अपात्र लाभुकों से भी राशि की वसूली सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को इस योजना के लाभुकों के पात्रता की नियमित रूप से जाँच करने को कहा गया।
कुशल युवा कार्यक्रम के लिये निर्धारित वार्षिक लक्ष्य का 50 प्रतिशत उपलब्धि अप्रैल, मई एवं जून माह में प्राप्त करने हेतु कार्ययोजना तैयार कर कार्रवाई का निदेश दिया गया।
बैठक में उपविकास आयुक्त, जिला योजना पदाधिकारी, प्रबंधक डीआरसीसी, जिला नियोजन पदाधिकारी एवं सभी सहायक प्रबंधक उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:सड़क सुरक्षा एवं अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के लोक अभियोजक बनने पर भाजपा में खुशी का माहौल।

rktvnews

भोजपुर:विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी गारंटी वैन का विभिन्न प्रखंडों में भाजपा के प्रतिनिधियों ने किया स्वागत।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने समस्तीपुर जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली चुनाव अधिकारियों की बैठक,इंटर बॉर्डर पर संयुक्त जांच करें – आलोक रंजन

rktvnews

भोजपुर:कार्यकर्ता को टिकट मिलने से उत्साहित हैं कार्यकर्ता,प्रचार अभियान को गतिमान बनाने के लिए चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ।

rktvnews

Leave a Comment