RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

डायट टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में महेंद्र नारायण सिन्हा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे रघुपति यादव।

महेंद्रनारायण सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते रघुपति यादव

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 01 अप्रैल। सदर प्रखंड के डायट पिरौटा टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में शनिवार को कॉलेज को जमीन दान करने वाले दानदाता स्वर्गीय महेंद्र नारायण सिन्हा की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रूप आमंत्रित बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रघुपति यादव ने सर्वप्रथम कॉलेज परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को सम्बोधित करते हुए रघुपति यादव ने दानदाता महेंद्र सिन्हा को नमन करते हुए कहा कि बाबू महेंद्र नारायण सिन्हा जी ने लगभग 60 बीघा जमीन यानी 40 एकड़ भूमि को डायट पिरौटा टीचर ट्रेनिंग कॉलेज को दान दे दिया।अपनी पूरी संपत्ति दान देने के बाद भी यह दुर्भाग्य है इस देश, राज्य और जिले का की जिस व्यक्ति ने अपनी पूरी जिंदगी की कमाई अपने गांव जिला जवार के शैक्षणिक विकास के लिए सुपुर्द कर दिया हो लेकिन कहीं भी उनके नाम का जिक्र तक नहीं है। ऐसे दान दाताओं का नाम इतिहास के सुनहरे अक्षरों में अंकित होना चाहिए जो की नहीं है यह बहुत दुख की बात है।रघुपति यादव ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि इस पंचायत सहित जिले के लोगो को शिक्षा मिल सकें और युवा शिक्षा ग्रहण कर रोजगार पा उन्नति कर सकें की सकारात्मक सोच के लिए स्व सिन्हा द्वारा पूरी संपत्ति दान देने के बावजूद भी क्षेत्र के लोगो को नामंकन से से वंचित रखा जा रहा है,यह निंदनीय है।उन्होंने इसके लिए सरकार और जिला प्रशासन से मांग करते हुए गांव पंचायत के लिए नामांकन हेतु अलग से कोटा डायट कॉलेज में रखने की बात कही ताकि पढ़े-लिखे नौजवानों को इसका लाभ मिल सके और स्व सिन्हा द्वारा शिक्षा और रोजगार के देखे हुए सपने को धरातल पर लाया सकें। क्योंकि शायद यही सोच कर महेंद्र बाबू ने 40 एकड़ संपत्ति दान में दे दिया था।
रघुपति यादव ने कहा की अभी तक उनके नाम से स्मृति द्वारा नहीं बना है जो दुर्भाग्य है मैं इसकी घोर निंदा करता हूं और सरकारी खर्च से बनाने की मांग करता हूं।वही महेंद्र नारायण की पोती मधु सिन्हा ने बताया कि आज महेंद्र नारायण जी की पुण्यतिथि है लेकिन डायट कॉलेज के कोई भी सदस्य या कर्मी चाहे प्रिंसिपल कोई भी उनके सम्मान में खबर देने के बावजूद भी पुण्यतिथि में शामिल नहीं हुआ जो बहुत दुख की बात है।जिसके वजह से इस कॉलेज में आकर कर्मी अपने बाल बच्चों के लिए दो रोटी कमा रहे हैं सालों से सरकार से वेतन ले रहे हैं लेकिन जो भूमि दान करता है उनके पुण्यतिथि पर गायब होना ओछी तानाशाही मानसिकता का परिचय देता है।उन्होंने कहा की ये सिर्फ और सिर्फ डायट कॉलेज को लूटने में मशगुल है।
स्व सिन्हा की पोती द्वारा डायट कॉलेज में बहुत ज्यादा सरकारी फंड आने के बावजूद उनके पुराने मकानों को तोड़कर पुराने ही ईट से काम करके ऊपर से रंग पेंट करके चमकाने,पुराने दीवारों को फिर से रंग रोहन करके दिखाने के साथ साथ अलग से मिट्टी ना लाकर गांव वालों के विरोध करने पर भी डाका सती बगीचा से मिट्टी काटकर डायट में भरने के किए जा रहे काम जिससे गांव वालों की परेशानी बढ़ने एवं बरसात बढ़ने पर मौत के खतरे की संभावना की बातों पर आश्चर्य जाहिर करते हुए रघुपति यादव ने कहा की यह जांच का विषय है सरकारी फंड का खूब दुरुपयोग हो रहा है इसकी जांच होनी चाहिए मैं सरकार और जिला प्रशासन से मांग करता हूं की डाइट पिरौटा में हो रहे सरकारी खर्च का जांच होना अति आवश्यक है भ्रष्टाचार का प्रकाष्ठ पार हों गया है।
श्रद्धांजली अर्पित करने वाले अन्य मुख्य लोगों में बीजू शर्मा, ढुनमुन शर्मा, सुरेश यादव, ओम प्रकाश यादव, सच्चिदानंद पांडे, तारकेश्वर पासवान, मुकेश पांडे, चंद्रमा तिवारी, टप्पू कुमार, जयशंकर यादव, भीम कुमार पमपम यादव, पप्पू यादव, राज कुमार मौजूद सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:15 ग्राम हिरोईन के साथ 02 हिरोईन तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

वैशाली: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेंट किए गए स्मृति चिन्हों और उपहारों की ई-नीलामी का 5वां संस्करण 31 अक्टूबर, 2023 को समाप्त होगा।

rktvnews

सी.पी. राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के रूप में शपथ ली।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने पटना और वैशाली जिले मबाढ़ की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण कर लिया जायजा, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री ने अमेठी सांसद खेल प्रतियोगिता 2023 के समापन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment