RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: नाबालिग के हत्या के अभियुक्तों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 31 मार्च। भोजपुर जिला के सिन्हा थानान्तर्गत स्कूली छात्र के हत्या की घटना में संलिप्त अपराधकर्मी पुलिस के लगातार दबिश के कारण आरा न्यायालय में आत्म-समर्पण कर दिया।
विदित हो की भोजपुर जिला के सिन्हा थानान्तर्गत दिनांक-22.03.2024 को स्कूली छात्र प्रिंसकुमार उर्फ अभय साह, पे०-दशरथ साह, सा०-कल्याणपुर, थाना-सिन्हा, जिला-भोजपुर की पत्थर से मारकर हत्या कर दी गयी थी और जिसका शव बधार में पाया गया था।इस संबंध में सिन्हा थाना काण्ड सं0-11/24दिनांक-22.03.24 धारा-302/34 भादoविo में प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त 1. गोरखयादव उर्फ सुखदेव यादव, पे०-स्व0 जोधा यादव 02. पवन यादव, पे०-गोरख यादव दोनोंसा0-कल्याणपुर, थाना-सिन्हा, जिला-भोजपुर के विरूद्ध दर्ज की गयी थी। उक्त काण्ड के उदभेदन् एवं गिरफ्तारी हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी-02 सदर, के नेतृत्वमें पु०अ०नि० चन्द्रशेखर चौहान थानाध्यक्ष सिन्हा थाना, डी0आई०्यू० टीम, भोजपुर एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठीत टीम के द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कई दिनों से विशेष छापामारी चल रही थी।पुलिस के लगातार दबीश के कारण शनिवार 30 मार्च को इस कांड के अभियुक्त गोरख यादव उर्फ सुखदेव यादव एवं पवन यादव,ने मुख्य न्यायाधीश, भोजपुर के न्यायालय में आत्म समर्पण किया। पुलिस आगे इस मामले की जॉच कर रही है। आत्म-समर्पण करने वाले अभियुक्त से विधि सम्मत ढंग से रिमांड करके इस घटना के सच्चाई के बारे में पता करेगी तथा इस काण्ड से संबंधित अनुसंधान पूर्ण करेगी।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर: गुप्ता दंपत्ति की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि,कंबलों का किया गया वितरण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बहन-बेटियों के लिए सम्मान का प्रतीक है “लाड़ली बहना योजना’’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

संभागीय आयुक्त ने ली चित्तौड़गढ़ एवं बड़ी सादड़ी निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

नवादा: 27 जनवरी को एकदिवसीय रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : जिलाधिकारी ने किया प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय बड़हरा का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment