RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

नारनौल:मुख्य सचिव ने की उपायुक्त मोनिका गुप्ता के साथ वीसी,स्वीप कार्यक्रम के मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान अधिकारियों के साथ मौजूद डीसी मोनिका गुप्ता।

RKTV NEWS/नारनौल (महेन्द्रगढ़ ) 31मार्च। हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने शनिवार को लोकसभा आम चुनाव-2024 को लेकर राज्य के सभी चुनाव अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग आफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने चुनाव के संबंध में की जा रही तैयारी की जानकारी दी।
डीसी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार जिला में आदर्श चुनाव आचार संहिता की सख्ती से पालन की जा रही है। शराब बिक्री पर कड़ी नजर रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
इसके बाद अधिकारियों की बैठक में उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा में 25 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री न हो इसके लिए संबंधित विभाग इसी तरह तत्परता से निगरानी करें और समय-समय पर अधिकृत शराब ठेकों पर रिकॉर्ड भी चेक करें। इस दौरान अगर कहीं भी अवैध शराब पाई गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि संदिग्ध लोगों पर पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी नजर रखते हुए जिला में अवैध शराब की सप्लाई को रोकने में सजगता रखनी है। इसके लिए नाकों पर अलर्ट रहें।
इसके अलावा डीसी ने सभी एआरओ को निर्देश दिए कि चुनाव का पर्व-देश का गर्व टैगलाइन का अधिक से अधिक प्रचार करें। साथ ही लोगों को मत का प्रयोग करने के लिए स्वीप एक्टिविटी के तहत लगातार कार्यक्रम करवाए जाएं।
इस बैठक में महेंद्रगढ़ के एआरओ एवं एसडीएम संजीव कुमार, नारनौल के एआरओ एवं एसडीएम जितेंद्र कुमार, अटेली के एआरओ एवं एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार, नगराधीश मंजीत कुमार, डीआरओ सुशील शर्मा, डीआईओ हरीश शर्मा तथा तहसीलदार चुनाव सुरेंद्र सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने गिरिधर मालवीय के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

हनुमानगढ़:ऑब्जर्वर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मीडिया प्रकोष्ठ का निरीक्षण!इलेक्ट्रोनिक मीडिया पर अधिक प्रभावी नजर रखने के दिए निर्देश।

rktvnews

भोपाल:प्रदेश पुलिस ने अटूट साहस और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर बनाई विशेष पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर: बाल-विवाह उन्मूलन पर उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

‘कर्माधिकारी शनिदेव’ की गाथा में दामिनी का महत्वपूर्ण किरदार निभाएगी अभिनेत्री अपर्णा दीक्षित!

rktvnews

उमरिया:खुशियों की दास्तां:सरकारी योजनाओं से बदली गुड्डी की जिंदगी।

rktvnews

Leave a Comment