RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर: चुनाव की तैयारियों की समीक्षा हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में शामिल हुए डीएम और एसपी।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)30 मार्च।आज लोक सभा आम निर्वाचन 2024 की पूर्व तैयारियों की समीक्षा हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार, पटना की अध्यक्षता में पूर्वाहन 11:30 बजे सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक की गई। जिसमे जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा भी भाग लिया गया।
बैठक में FST की सक्रियता, डिस्पैच एवं संग्रहण सेंटर की व्यवस्था, कर्मियों के प्रथम एवं द्वितीय Randomization, मतदान कर्मियों का निर्वाचक प्रक्रिया तथा ई0वी0एम0 से संबंधित प्रशिक्षण, EVM स्ट्रॉंग रूम में सी0सी0टी0वी0 एवं सुरक्षा आदि की व्यवस्था, पोस्टल बैलेट पेपर हेतु बेनिफिशयरी को चिन्हित करना तथा उन्हें प्रपत्र उपलब्ध कराना, आयोग द्वारा अनुमोदित सहायक मतदान केन्द्र एवं परिवर्तित मतदान केन्द्र से संबंधित विवरण ERO Net, EMS आदि में अपडेट करना इत्यादि के संबंध में विमर्श करते हुए निर्देश दिए गए। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया।
उक्त बैठक में सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

आरा:सेल्फी के चक्कर में डूबी 5 महिलाएं।

rktvnews

भोजपुर:संगीतद्वारक बक्शी अवधेश की स्मृति में बही संगीत की सरिता।

rktvnews

भोजपुर:सूर्य कुमारी देवी के श्राद्धकर्म पर गणमान्य लोगों ने अर्पित किये श्रद्धा सुमन।

rktvnews

दरभंगा:आंगनबाड़ी केन्द्र में पोशाक वितरित।

rktvnews

केंद्रीय संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर ने भारतीय डाक सुधारों की समीक्षा की: तकनीक-संचालित सुधार ने गति पकड़ी।

rktvnews

भोजपुर:जिले के शाहपुर, बड़हरा, आरा मुफसिल को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित कर युद्ध अस्तर पर राहत कार्य चलाये सरकार :कुणाल

rktvnews

Leave a Comment