RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

पूर्वी चंपारण:निर्वाचन कार्य में प्रशिक्षण अत्यन्त महत्वपूर्ण, सभी मास्टर ट्रेनर अच्छे से प्राप्त करें प्रशिक्षण- उप विकास आयुक्त

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण(मोतिहारी) 28 मार्च।लोक सभा निर्वाचन-2024 को लेकर पूर्वी चम्पारण जिला के 125 चयनित मास्टर ट्रेनरों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश के आलोक में समाहरणालय स्थित डॉ राजेन्द्र प्रसाद सभा भवन में उप विकास आयुक्त एवं अपर समाहर्ता पूर्वी चंपारण की उपस्थिति में प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान मास्टर ट्रेनरों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि निर्वाचन कार्य में प्रशिक्षण बहुत महत्वपूर्ण है। आप सभी लोग अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। ईवीएम की पूर्ण जानकारी रखेंगे। मतदान के दिन मतदान केन्द्र पर भरे जाने वाले सभी तरह के प्रपत्रों की अच्छे से जानकारी प्राप्त करेंगे क्योंकि अब आगे से आप लोगों को ही पीठासीन पदाधिकारी सहित सभी मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देना है जो 1 अप्रैल से प्रारंभ कराया जा रहा है।अच्छा प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ही आप दूसरों को अच्छे से ट्रेनिंग दे पायेंगे।
डीडीसी ने कहा कि ईवीएम संचालन की पूर्ण प्रक्रिया जैसे ईवीएम को वीवीपैट से जोड़ना, मॉकपोल कराना, ईवीएम का बैट्री बदलना, क्लोज बटन का उपयोग सहित ईवीएम प्रोटोकॉल की सभी जानकारी प्राप्त करें। मतदान के दिन मतदान केन्द्रों पर कई तरह के प्रपत्रों को भरना होता है, और इन प्रपत्रों को विहित लिफाफा में रखना होता है। कौन सा प्रपत्र किस रंग के लिफाफा में रख जायेगा इसकी जानकारी अच्छे से प्राप्त करना होगा।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि मतपत्र लेखा, पीठासीन की डायरी तैयार करना, मॉकपोल का प्रमाण पत्र वोटिंग की समाप्ति पर क्लोज बटन संबंधी प्रमाण पत्र, मॉकपोल के बाद वीवी पैट से निकाली गयी पर्ची संबंधी प्रमाण पत्र जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य है जिसके बारे में सभी जरूरी जानकारी प्राप्त करेंगे।
इसके पहले भी एक प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनरों को दिया जा चुका है। आज के प्रशिक्षण में मुख्य रूप से निर्वाचन प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी, सभी प्रपत्रों को भरने की जानकारी, मतदान सामग्री एवं ईवीएम प्राप्त करना तथा चेकलिस्ट के अनुसार सभी चीजों का मिलान करना, पीठासीन एवं प्रथम मतदान पदाधिकारी से प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम संचालन एवं सीलिंग की प्रक्रिया को करवाना। मतदान कर्मियों की जिज्ञासाओं का समाधान निकालना। मतदान के बाद मतदान सामग्रियों को जमा करने की प्रक्रिया, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए मतदान केंद्र पर निर्भीक निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान करना। मतदान प्रारंभ होने के डेढ़ घंटा पूर्व मॉक पोल करा लेना। चैलेंज वोट, टेंडर वोट टेस्ट वोट की स्थिति में आयोग के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करना। पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी के कार्यों की पूर्ण जानकारी से उन्हें परिचित कराना, मतदान के दिन मतदाताओं के बाएं हाथ की तर्जनी पर अमिट स्याही लगाना एवं इसे चेक करना। मतदान केंद्र पर मतदान कर्मियों एवं मतदान अभिकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था करना आदि से संबंधित जानकारी मास्टर ट्रेनरों को दी गई।
प्रशिक्षण से संबंधित हैण्डविल भी सभी को दिया गया। प्रशिक्षण पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिया गया।

Related posts

ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव शैलेश कुमार सिंह ने कल अगरतला में केंद्रीय स्तर की समन्वय समिति की बैठक- “पूर्वोत्तर में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना” के प्रतिभागियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।

rktvnews

18 मई को हिंदू जागरण मंच ने मुफ्त में दिखाई “द केरला स्टोरी फिल्म”!राष्ट्रीयता एवं बेटियों को जागरूक करने पर आधारित है फिल्म:हिंदू जागरण मंच भोजपुर।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने डॉ. जी. एस. ढिल्लों को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में सजा बिहार पैवेलियन, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने किया स्टॉल का उद्घाटन।

rktvnews

झारखंड:बीएलओ सुपरवाइजर मतदाता सूची का करेंगे घर-घर भौतिक सत्यापन : सीईओ

rktvnews

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए और विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।

rktvnews

Leave a Comment