RK TV News
खबरें
Breaking NewsOtherराष्ट्रीय

बिहार राज्य ऑटो रिक्शा चालक संघ ने मनाया 7 वा स्थापना दिवस

15 फरवरी को लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली में भाग लेने का कियाआह्वान।                                                                    आरा/भोजपुर (अनिल सिंह) बिहार राज्य ऑटो रिक्शा चालक संघ का 7वां स्थापना दिवस आरा रेलवे स्टेशन के पास टैंपो स्टैंड मेंआयोजित किया गया!स्थापना दिवस के अवसर पर भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम बिहार ऑटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद,सचिव किरण प्रसाद राजू खान,राजू ओझा ने संयुक्त रूप से केक काटकर स्थापना दिवस को मनाया !इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि टेंपो चालकों को संबोधित करते हुए भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने कहा कि आरा शहर में टेंपो चालकों के साथ नगर निगम सहित के शहर के पुलिस व असामाजिक तत्वों के द्वारा घोर अत्याचार किया जाता था टेंपो चालकों से पूरे शहर में मनमानी तरीके से अवैध चुंगी की वसूली की जाती थी उनके साथ असामाजिक तत्वों के द्वारा अक्सर मारपीट किया जाता था पुलिस जुर्म भी जारी था ऐसे वक्त में पिछले 7 साल पहले बिहार राज्य ऑटो रिक्शा चालक संघ की स्थापना की गई थी और इस संगठन के बनने के बाद टेंपो चालकों पर जिला प्रशासन हो पुलिस या अपराधियों का तांडव हो इसके खिलाफ यह संगठन पिछले 7 सालों से संघर्ष कर टेंपो चालकों की प्रतिष्ठा को बनाए रखा है!भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने आगे कहा कि एक तरफ मोदी की सरकार के द्वारा देश के मजदूरों किसानों छात्र नौजवानों पर महंगाई की मार पड़ी है, रोजगार के सारे अवसर बंद हो रहे हैं इसके खिलाफ उठ रहे जनता की आवाज को यह सरकार कुचल देना चाहती है,देश के तमाम सरकारी संस्थाओं को अदानी-अंबानी के हाथों सौंप देना चाहती है अभी हाल के दिनों में अडानी का जिस तरह से देश में फर्जी चेहरा सामने आया पूरी दुनिया में भारत के नाम को शर्मसार किया है और इस फर्जीवाड़े पर मोदी सरकार चुप्पी साधे बैठी है!मोदी सरकार ने अडानी के लिए पूरा सरकारी खाजाना खोल दिया गया है!वहीं दूसरी तरफ इस देश में मोदी की तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए संघर्ष जारी है उसे यह सरकार दमन के जरिए रोकना चाहती है,जिसे देश की जनता हरगिज़ बर्दास्त नहीं करेगी!भाकपा-माले के 15 फरवरी को होने वाले पटना के गांधी मैदान में टेंपो चालकों से लोकतंत्र बचाओ रैली में भाग लेने का आह्वान किया और चालकों ने रैली में चलने का संकल्प लिया!स्थापना दिवस कार्यक्रम में अजय सिंह,अंजनी तिवारी,सुरेश सिंह,बिष्णु प्रसाद,राकेश कुमार,मुसा सिंह,परमात्मा पासवान,रामा सिंह आदि कई लोग मौजूद थे!

Related posts

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण।

rktvnews

वकील कानून से उपर नहीं’: त्रिपुरा हाईकोर्ट ।

rktvnews

रोहतास: पटेल सेवा संघ के कार्यकारिणी की बैठक संपन्न।

rktvnews

चतरा:अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

उज्जैन:आरटीओ के द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की दिलायी गई शपथ।

rktvnews

झारखंड:भाजपा की कोख से झारखंड का जन्म हुआ है, हम इसे बर्बाद होते नहीं देख सकते : डॉ रविंद्र राय

rktvnews

Leave a Comment