RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:कदम कुआँ शिव मंदिर प्रांगण में पारंपरिक रूप से हुआ होलिका दहन।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 25 मार्च। पटना के कदम कुऑ शिव मंदिर (चूड़ी गली) प्रांगण में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पारंपरिक रूप से पूजा पाठ एवं मंत्रोच्चार के साथ होलिका दहन किया गया। यहाँ होलिका दहन की तैयारी काफी दिनों से चल रही थी। कमिटी के लोग इसकी तैयारी में लगे थे। कदमकुआँ शिवालय परिसर में होलिका दहन कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से होता आ रहा है। हालांकि पहले इसका स्वरूप छोटा था। स्थानीय गणमान्य लोगों, व्यवसायी वर्ग और श्रद्धालुओं के सहयोग से इसका स्वरूप विस्तृत हो गया।

कदम कुआँ शिव मंदिर (चूड़ी गली) प्रांगण में होलिका दहन

यहाँ पर होलिका दहन की तैयारी काफी दिनों से होती है। चंदन सागवान, आम, सहित लगभग 50 तरह की लकड़ी और गोईंठा (कंडा) के सहयोग से होलिका का स्वरूप दिया जाता है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को निर्धारित तिथि एवं समय के अनुसार पूजा पाठ और मंत्रोच्चार के बाद होलिका दहन की प्रक्रिया शुरू की गई। बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। स्त्री, पुरुष, युवक, युवती , बच्चे समेत हर वर्ग के लोगों ने पूजा अर्चना की और होलिका दहन में अपनी सहभागिता दी। आधी रात में भी सड़कों पर पूरी चहल-पहल दिखी। लोग वाहनों से घूम घूम कर होलिका दहन का दृश्य देख रहे थे।

Related posts

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

देवघर:जिले में खेल गतिविधियों एवं खेल के विकास में सभी का सहयोग आपेक्षित: उपायुक्त

rktvnews

मालाबार-23 अभ्यास समाप्त।

rktvnews

मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट की बैठक मंदिर परिसर में संपन्न!संरक्षक लालदास राय के अनुरोध पर 2 दर्जन श्रद्धालुओं ने मासिक राशि देने की घोषणा की।

rktvnews

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) – राष्ट्रीय विज्ञान संचार और नीति अनुसंधान संस्थान (एनआईएससीपीआर) ने विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाने के लिए एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

नई दिल्ली:केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की महापरिषद की 89वीं बैठक को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment