RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

रांची:विश्व यक्ष्मा दिवस 2024 अवसर पर राष्ट्रीय यक्ष्मा के नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत सिविल सार्जन राँची डा० प्रभात कुमार की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन।

RKTV NEWS/रांची (झारखंड) 24 मार्च।विश्व यक्ष्मा दिवस 24 मार्च 2024 के अवसर पर 23 मार्च को राष्ट्रीय यक्ष्मा के नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत सिविल सार्जन राँची डा० प्रभात कुमार की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य टी० बी० उन्मूलन 2025 के लक्ष्य प्राप्ति हेतु भविष्य की कार्ययोजना तैयार करना एवं उस कार्ययोजना को पूरा करने में होने वाली चुनौतियों का निपटारा करने में आपसी सामंजस्य एवं समन्वय की एक रूप-रेखा तैयार करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डा० प्रभात कुमार ने टीबी उन्मूलन के व्यापक प्रचार प्रसार की बात कही और बताया कि इस कार्यक्रम अन्तर्गत आने वाले प्रत्येक ब्लॉक के प्रत्येक हेल्थ सेन्टर हेतु आवश्यक प्रचार सामग्री उपलब्ध है जिसका वितरण कार्यशाला उपरान्त किया गया। डॉ० प्रभात ने लक्ष्य प्राप्ति हेतु जाँच का लक्ष्य दो गुना करने को कहा साथ ही ट्रीटमेंट सक्सेस रेट को कम से कम 90% प्राप्त करने की बात कही।
कार्यशाला में डा० एप्स के बास्के जिला यस्मा पदाधिकारी ने एडल्ड बैंक्सीनेशन BCG टीके के बारे में आवश्यक जान‌कारी साझा की तथा भविष्य में इसके उपयोग की बात बताई । डा० बास्के ने टी० बी० फ्री पंचायत करने हेतु सबके सहयोग की बात कही तथा इसके लिए पी.आर.आई सदस्यों खास कर मुखिया के सहयोग एवं नेतृत्व द्वारा इसे प्राप्त करने की दिशा में उठाए जा रहे कद‌मों पर संतोष व्यक्त किया साथ ही इसमे और अधिक प्रयास की बात कही।
कार्यशाला में N.T.E.PG, सभी कर्मचारी, सभी सहगोगी NGO पार्टनर मेडिकल ऑफिसर रिम्स एवं टी० बी० चैंपियंस, टीबी कोऑर्डिनेटर रांची, राकेश राय शामिल रहे।
आने वाले विश्व- यक्ष्मा दिवस इस 15 दिनों तक वर्ष प्रत्येक ब्लॉक पर मनाया जाएगा जिसमें जाँच से लेकर प्रचार प्रसार हेतु विभिन्न कार्यक्रम ब्लॉक स्तर पर N.T.E.P द्वारा आयोजित किए जायेंगे ।

Related posts

भोजपुर : अज्ञात वाहन से टकराने से कार चालक की मौत! पत्नी, पुत्र, पुत्री,सास समेत चार जख्मी! महाकुम्भ से लौटने के क्रम मे हुआ हादसा।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान ने ऑनलाइन माध्यम से जनता दरबार में आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण: डीएम और डीडीसी ने 50 लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत प्रदान किया स्वीकृति पत्र।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:10 नवंबर 23

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने ग्राम पिलाना में निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल का किया निरीक्षण।

rktvnews

स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्रियान्वित सभी कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment