RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत अभियुक्तों की गिरफ्तारी सहित भारी मात्रा में अवैध शराब की बरामदगी के साथ साथ कई भट्ठियों को किया ध्वस्त।

1795 वाहनों के जांच में 3 लाख 69 हजार की वसूली जुर्माना राशि।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)24 मार्च। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर जिले में अवैध शराब बिक्री,निर्माण और तस्करी की रोकथाम,पूर्व के कांडो में वांछितो की गिरफ्तारी एवं अवैध शराब की बरामदगी के विरुद्ध चलाए गए 2 दिवसीय समकालीन अभियान के तहत जिले में कुल 67 लोगो की विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है।
भोजपुर पुलिस द्वारा शराब पीने में 11,बेचने में 29,अन्य कांडो में 29,पुलिस पर हमला में 01,हत्या में 02 ,अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति मामले में 02 ,हत्या के प्रयास में 01 सहित कुल 67 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है साथ ही 449 वारंट का निष्पादन किया।
वही अभियान के तहत जिले में देशी शराब 1179 लीटर विदेशी शराब 343.875लीटर अवैध शराब की बरामदगी करते हुए 53 भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए 5500 लीटर अर्धनिर्मित शराब को विनिस्ट करने की कार्रवाई के साथ साथ 148 किलो गांजे को भी बरामद किया है।
भोजपुर पुलिस द्वारा समकालीन अभियान के तहत जिले में 1725 वाहनों की जांच की गई और 369000 की राशि जुर्माना स्वरूप वसूली गई।
दो दिवसीय इस समकालीन अभियान में भोजपुर पुलिस ने अवैध बालू लदे 9 ट्रकों सहित एक कार,एक टैंपो और 11 मोटर साईकिल की बरामदगी की।

Related posts

मध्यप्रदेश:प्रदेश में बनाये गये 356 सहायक मतदान केंद्र: अनुपम राजन

rktvnews

राजस्थान:महत्वपूर्ण पेयजल योजनाओं को समय से करें पूरा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

वायुसेना अकादमी (एएफए) में संयुक्त दीक्षांत समारोह परेड।

rktvnews

झारखंड: रांची: केंद्र सरकार देती रही झामुमो लूटता रहा : प्रो गौरव वल्लभ

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 11 मई 26

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment