RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षणनिर्वाचन

राँची:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची,राहुल कुमार सिन्हा द्वारा वोटिंग काउंटिंग सेंटर पंडरा रांची एवं पंडरा स्थित वज्रगृह का निरीक्षण।

RKTV NEWS/रांची (झारखंड) 23 मार्च।आसन्न लोकसभा आमचुनाव-2024 की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची,राहुल कुमार सिन्हा के द्वारा 22 मार्च 2024 को वोटिंग काउंटिंग सेंटर पंडरा रांची एवं पंडरा स्थित वज्रगृह का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, चन्दन कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची, उत्कर्ष कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची, बिवेक कुमार सुमन, जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, अखिलेश कुमार एवं अन्य सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

वोटिंग काउंटिंग सेंटर पंडरा रांची एवं पंडरा स्थित वज्रगृह के पुरे परिसर का अवलोकन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची,राहुल कुमार सिन्हा द्वारा वोटिंग काउंटिंग सेंटर पंडरा रांची एवं पंडरा स्थित वज्रगृह के पुरे परिसर का अवलोकन करते हुए यहाँ के तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए यहाँ तमाम व्यवस्था को दुरस्त करने का निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिया गया।

मतगणना के वक्त तमाम व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहें इसको ले कई निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची, राहुल कुमार सिन्हा द्वारा निरीक्षण के क्रम में स्ट्रांग रूम में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) के रख-रखाव की व्यवस्था, काउंटिंग कक्ष, पोलिंग पार्टी रूट, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मतगणना केंद्र का निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सी.सी.टी.वी. कैमरा, पंडाल, स्ट्रांग रूम, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा कर्मियों, चुनाव में तैनात कर्मियों के लिए भोजन की व्यवस्था, शौचालय आदि की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।

पुरे परिसर की विशेष साफ-सफाई के निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची,राहुल कुमार सिन्हा द्वारा पुरे परिसर के अवलोकन क्रम में कहा की पुरे परिसर की साफ-सफाई विशेष रूप से करें, स्वच्छ वातावरण में मतगणना का कार्य हो इसके लिए जल्द से जल्द साफ-सफाई का कार्य शुरु कर दे। यह सुनिश्चित हो की मतगणना क्रम में पुरे परिसर में गंदगी नही रहें एवं उन्होंने सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की बिल्डिंग का रंग-रोगन भी करा दे।

ट्रिपल लेयर सुरक्षा मतगणना केंद्र में रहेगी

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची चंदन कुमार सिन्हा ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची को बताया की मतगणना के दौरान त्रिस्तरीय (ट्रिपल लेयर सुरक्षा) मतगणना केंद्र में रहेगी। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेगी।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची द्वारा सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की यहाँ सारी व्यवस्था जैसे- लाइट, पंखा, पेयजल, जनरेटर, रास्ता की साफ-सफाई अन्य सभी सम्बंधित व्यवस्था तय समय सीमा में पूरा हो जाए यह सुनिश्चित सम्बंधित पदाधिकारी कर लेंगे।

Related posts

चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, समारोह के दूसरे दिन स्कूली बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति!सुआ, कर्मा, ददरिया के साथ राजस्थानी, बिहू और गरबा नृत्य ने मोहा दर्शकों का मन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:युवा पीढ़ी को आपातकाल के इतिहास से परिचित कराना जरूरी:मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

वर्ष 2023-24 की प्रमुख खरीफ फसलों के उत्पादन के प्रथम अग्रिम अनुमान।

rktvnews

महिला दिवस 2024: वेदांता एल्यूमिनियम ने शुरु किया #TheFutureOfMetAL अभियान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 जून 24

rktvnews

आरईसी लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में बच्चों की शिक्षा में सहायता करने के लिए यूएनआईएसईडी के साथ हाथ मिलाया।

rktvnews

Leave a Comment