RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:अब चुनाव में मतदान दिवस के कवरेज में शामिल प्राधिकृत पत्रकारों को भी मिलेगी पोस्टल बैलेट से वोट करने की सुविधा।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)21 मार्च।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अब मतदान दिवस के कवरेज मेंशामिल प्राधिकृत पत्रकारों को भी पोस्टल बैलेट से वोट डालने की सुविधा प्रदान की गई है। आयोग ने गत दिवस अधिसूचना जारी कर पत्रकारों के कार्य को अत्यावश्यक सेवा श्रेणी में स्थान देकर यह सुविधा प्रदान की है। यह सुविधा केवल उन पत्रकारों को मिलेगी, जिन्हें निर्वाचन कार्य के कवरेज हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राधिकार पत्र जारी किया गया हो। चुनाव कार्य के कवरेज में संलग्न पत्रकार को अपना प्राधिकार पत्र लगाकर पोस्टल बैलेट से मतदान करने के लिये आवेदन करना होगा। तय प्रक्रिया का पालन करने एवं प्राधिकार पत्र संलग्न करने पर संबंधित निर्वाचन अधिकारी प्राधिकृत पत्रकार को पोस्टल बैलेट जारी कर उनसे मतदान करायेंगे।
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोक स्वास्थ्य, गृह (अग्निशमन सेवाएं), ऊर्जा विभाग के अमले सहित निर्वाचन कार्य में मतदान दिवस के कवरेज में संलग्न भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्राधिकार पत्रधारी पत्रकारों को अत्यावश्यक सेवा श्रेणी में अधिसूचित किया है। इसका आशय यह है कि सेवा में रत रहने की वजह से कोई भी मतदान करने से वंचित न रहे। आयोग की मंशा के अनुरूप अधिसूचित सेवाओं के व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे।

Related posts

समलैंगिक विवाह सामाजिक मूल्यों से परे!धर्म के मामले में दखल से परहेज़ करें अदालतें:मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

rktvnews

भोजपुर:जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पिरौटा में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग आधारित जिला स्तरीय मेले का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन।

rktvnews

चतरा:ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर एवं मोबाईल डेमोंस्ट्रेशन वैन से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर: राणा सांगा पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के पुतले में लगाई आग।

rktvnews

छत्तीसगढ़:मुख्यमंत्री से तिब्बती पार्लियामेंट के दो सांसदों ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment