RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षणनिर्वाचन

गोपालगंज: आयुक्त , डीएम और एसपी द्वारा डिस्पैच सेंटर और पड़ाव स्थल को ले राजेंद्र प्रसाद उच्चतर विद्यालय का किया गया निरीक्षण।

RKTV NEWS/गोपालगंज(बिहार)20 मार्च। मंगलवार को आयुक्त सारण प्रमंडल छपरा, सर्वानन एम0 एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, गोपालगंज मो॰ मकसूद आलम तथा पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ,द्वारा 104-हथुआ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान कर्मियों का डिस्पैच सेंटर एवं वाहन पड़ाव स्थल को लेकर डा0 राजेन्द्र प्रसाद, उच्चतर विद्याालय, हथुआ गोपालगंज का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। साथ ही आयुक्त सारण प्रमंडल छपरा, सर्वानन एम0 का स्वागत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, गोपालगंज मो॰ मकसूद आलम एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ,द्वारा बुके देकर किया गया।
उल्लेखनीय है कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह पदाधिकारी द्वारा डा0 राजेन्द्र प्रसाद, उच्चतर विद्याालय, हथुआ गोपालगंज को हथुआ विधानसभा का डिस्पैच सेंटर और वाहन पड़ाव स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। आयुक्त ने डिस्पैच सेंटर स्थित स्ट्रॉन्ग रूम, मतदान कर्मियों का मिलान स्थल, कमरे, ज्वाइंट ब्रीफिंग स्थल एवम अन्य बुनियादी सुविधाओं का आयोग के निदेशानुसार भौतिक निरीक्षण किया। सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवम अन्य उपस्थित पदाधिकारियों को तैयारियों के निम्मित आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ शशि प्रकाश राय, अनुमंडल पदाधिकारी हथुआ एवं प्रखण्ड विकस पदाधिकारी, हथुआ तथा अंचल अधिकारी हथुआ आदि उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान की गिरफ्तारी और शराब जब्ती।

rktvnews

मध्यप्रदेश:2 लाख 57 हजार 757 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराएं।

rktvnews

उज्जैन:महाकाल मन्दिर में शयन आरती के नाम पर पैसे लेने के प्रकरण में एफआईआर दर्ज।

rktvnews

नौसेना अलंकरण समारोह 2024

rktvnews

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर, यूबीए और विभा ने अगरबत्ती बनाने पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 01 जनवरी 26

rktvnews

Leave a Comment