RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

इंदौर:संभागायुक्त इंदौर संभाग दीपक सिंह एवं आईजी श्री अनुराग ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/इंदौर (मध्यप्रदेश)20 मार्च।लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए संभागायुक्त इंदौर संभाग दीपक सिंह, आईजी श्री अनुराग एवं डीआईजी अतुल सिंह ने मंगलवार को खण्डवा में हुकुमचन्द यादव शासकीय नवीन आदर्श स्नातक महाविद्यालय में प्रस्तावित मतगणना स्थल का दौरा कर वहां की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने स्ट्रांग रूम, विधानसभावार मतगणना कक्ष, प्रेक्षकों के लिए तैयार किए जाने वाले कक्ष, टेबूलेशन कक्ष के लिए प्रस्तावित हॉल देखे एवं निर्वाचन के दौरान इन कक्षों में की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज राय, अपर कलेक्टर के.आर. बड़ोले, उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर.सी. खतेड़िया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र तारणेकर, राजेश रघुवंशी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
संभागायुक्त श्री सिंह ने मतदान सामग्री वितरण एवं सामग्री जमा करने के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही उन्होंने पेयजल व्यवस्था, वाहन पार्किंग आदि व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली।

Related posts

गया:कई जमीनों पर वर्षों से खरीद बिक्री अर्थात रोक सूची से किया गया विमुक्त।

rktvnews

सारण:बच्चे अपनी सफलता को अच्छे से सहेजें, अभिभावक बच्चों को अपना कैरियर चुनने में पूरी आजादी दें एवं जरूरी सहयोग करें : आयुक्त

rktvnews

देवघर:होली का त्यौहार आपसी प्रेम भाईचारें के साथ मनायें : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

रचनात्मकता में एकता प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में शामिल किए जाने का स्वागत किया।

rktvnews

ग्रामीण विकास मंत्रालय को इस बजट में जितने अवसर मिले हैं, उतनी ही जिम्मेदारी भी मिली है: शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

Leave a Comment