RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

संभावना विद्यालय में स्व० शान्ति देवी की 30वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)18 मार्च। स्थानीय शान्ति स्मृति सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय, शुभ नारायण नगर, मझौवाँ, आरा में स्व० शान्ति देवी की 30वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। स्व० शान्ति देवी पूर्व सहकारिता पदाधिकारी सह सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय के संस्थापक स्व० शारदा प्रसाद सिंह की धर्म पत्नी थीं। वर्ष 1994 में उनकी स्वर्गवास के बाद उनकी स्मृति में संभावना स्कूल की नींव रखी गई थी।
श्रद्धांजलि सभा का उद्धघाटन विद्यालय के निदेशक डॉ० कुमार द्विजेन्द्र और प्राचार्या डॉ० अर्चना सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर संयुक्त रूप से किया। दीप प्रज्जवलन के बाद स्व० शान्ति देवी के तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजली विद्यालय के शिक्षको तथा कर्मचारियों द्वारा अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ० अर्चना सिंह ने कहा कि स्व० शान्ति देवी मेरी सासू माँ थीं। उनकी स्मृति में ही विद्यालय की स्थापना वर्ष 1996 में की गई थी। विद्यालय की स्थापना का कारण उनका शिक्षा और कला-संस्कृति से लगाव था। स्त्री शिक्षा और कला-साहित्य में उनकी बहुत रूची थी। कैंसर से उनकी मृत्यु हो गयी थी।
इस अवसर विद्यालय के निदेशक डॉ० कुमार द्विजेन्द्र ने कहा कि मातृ ऋण सबसे बड़ा ऋण है। माता-पिता को आज के युग में बच्चे ओल्ड एज होम में भेज देते हैं और छः महीने या साल में एक बार मिलने जाते है। वैसे समय में भी माता-पिता के सपनों को साकार करते हुए, उनका पुण्यतिथि मनाता आजकल के युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादाई है।
इस अवसर विद्यालय के निदेशक और प्राचार्या द्वारा लगभग 125 गरीब महिलाओं, पुरुषों तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के बीच वस्त्र और प्रसाद का वितरण किया गया। मंच संचालन कला शिक्षक संजीव सिन्हा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन उप-प्राचार्य ऋषिकेश ओझा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

गिरीडीह:जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार, 150 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युग्म इनोवेशन कॉन्क्लेव को संबोधित किया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में ऐतिहासिक उड़ान भरी।

rktvnews

भारतीय मानक ब्यूरो ने ई-कॉमर्स कंपनियों पर कार्रवाई तेज की।

rktvnews

तीन राज्यों में जीत की खुशी में भाजपाइयों ने खेले गुलाल और छोड़े पटाखे।

rktvnews

वैशाली:विश्व के प्रथम गणतंत्र में विदेशी मेहमानों ने देखा पारदर्शी एवं निष्पक्ष मतदान की प्रक्रिया, भारत की चुनावी प्रणाली से हुए अभिभूत

rktvnews

Leave a Comment