RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के बैनर तले पूर्वी के पुरोधा महेंद्र मिश्र की जयंती पर उन्हें किया गया नमन।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)16 मार्च। पूर्वी के पुरोधा महेंद्र मिश्र की जयंती पर आज बोलते हुए वक्ताओं ने कहा की महेंद्र मिश्र ने पूर्वी गीत गायिकी को एक वृहद विस्तार दिया।अपने गीतों के माध्यम से स्व मिश्र ने समाज के बीच आदर्श गायिकी को प्रस्तुत किया।उन्होंने अपनी गायिकी में समाज में व्याप्त विसंगतियों से लड़ते हुए श्रृंगार रस और भक्ति रस को भी स्थापित किया जो रचनाएं इनकी आज भी प्रासंगिक है। स्व मिश्र ने गीत गायिकी से देश की आजादी में अपनी तरफ से योगदान दिया जिसके परिणामस्वरूप उन्हे जेल भी जाना पड़ा।
जेल में रहने के दौरान ही स्व मिश्र ने अपूर्व रामायण की रचना भोजपुरी भाषा में की जो आज भी प्रकाशन की बाट जोह रही है। वक्ताओं ने कहा की इससे यह स्पष्ट है की वो गीत और गायिकी के अतिरिक्त भोजपुरी भाषा को समृद्ध करने हेतु प्रगतिशील थे।
स्व मिश्र की जयंती का आयोजन भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान आरा के बैनर तले स्थानीय हाउसिंग कॉलोनी में हुआ।शामिल वक्ताओं में पत्रकार नरेंद्र सिंह ,वरिष्ठ रंगकर्मी कृष्णा यादव “कृष्णेंदु”,व्यास कमलेश पासवान, डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा,संजय सिंह,अजय कुमार सिंह,वयोवृद्ध सेवानृवित शिक्षक सिद्धनाथ सिंह,राम जी प्रसाद यादव, डॉ सत्येंद्र कुमार विष्णु,साहित्यकार जनार्दन मिश्र आदि प्रमुख थे।

Related posts

भोपाल;सुरेश पटवा की पुस्तक “वेदों से वेदान्त तक” का लोकार्पण।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाशचंद्र सेठी की जयंती पर किया नमन,विधानसभा में उनके चित्र पर की पुष्पांजलि अर्पित।

rktvnews

भारतीय नौसेना का जहाज किल्टन ब्रुनेई से रवाना हुआ।

rktvnews

रोहतास:परंपरागत भोजपुरी लोकगीतों को बचाने की जरूरत : प्रोफेसर दीपक ओझा

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 जनवरी 24

rktvnews

Leave a Comment