RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

सम्भावना विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय शारदा प्रसाद सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजली।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 14 मार्च। स्थानीय ‘शान्ति-स्मृति’ सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय, शुभ नारायण नगर, मझौवाँ, आरा में आज पूर्व सहकारिता पदाधिकारी सह सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय के संस्थापक स्व० शारदा प्रसाद सिंह की 17वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक डॉ० कुमार द्विजेन्द्र, प्राचार्या डॉ० अर्चना सिंह समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजली कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक डॉ० कुमार द्विजेन्द्र ने कहा कि बाबूजी की प्रेरणा से आज सम्भावना विद्यालय भोजपुर जिले ही नहीं वरन सूबे में अपना नाम रौशन कर रहा हैं। यहां से शिक्षा प्राप्त कर होनहार छात्र-छात्रा उच्च पदों पर आसीन होकर देश में विद्यालय का नाम बढ़ा रहे हैं। प्राचार्या डॉ० अर्चना सिंह ने कहा कि बाबू जी का शिक्षा के प्रति विशेष लगाव था। उनका कहना था कि शिक्षा के माध्यम से ही हमारा समाज व देश तरक्की कर सकता है। उन्होंने कहा की उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना ही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आज लोगों को उनके पद चिन्हों पर चलने एवं विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है।

Related posts

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से रामगंजमंडी के धनिया व्यापारी प्रतिनिधिमण्डल ने की मुलाकात।

rktvnews

देवघर: उपायुक्त ने जिले के नए प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार से मुलाकात कर दी शुभकामनाएं।

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

शास्त्रीय गायन व कथक नृत्य के द्वारा गंगा की आराधना अलौकिक ।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 10 मार्च 26

rktvnews

भोजपुर:कोईलवर सिक्सलेन पुल पर बड़ा हादसा: स्कूल बस और कंटेनर की भीषण टक्कर, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल, बच्चे सुरक्षित।

rktvnews

Leave a Comment