RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विकास योजनाओं के शिलान्यास व उदघाटन कार्यक्रम में मंत्री सत्यानंद भोक्ता हुए शामिल।

136 योजनाओं का किया उद्घाटन व 128 योजनाओं का शिलान्यास।

कुल लगभग 182 करोड़ के योजनाओं का हुआ शिलान्यास व उद्घाटन।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड) 10 मार्च।राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता आज चतरा डीआरडीए प्रशिक्षण भवन में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित “योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास/उदघाटन कार्यक्रम” में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
मंत्री श्री भोक्ता के कार्यक्रम में आगमन पर उपायुक्त रमेश घोलप ने पौधा भेंटकर स्वागत किया। इसके पश्चात मंत्री श्री भोक्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके उपरांत मंत्री भोगता ने लाभुकों के बीच अबुआ आवास योजना एवं सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र एवं डमी चेक वितरण किया। तत्पश्चात जिले के लगभग 282 करोड़ की विकास योजनाओं का फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर ऑनलाइन शिलान्यास व उदघाटन किया। जिसमें कुल 136 योजना का उद्घाटन किया गया। जिसकी कुल लागत है एक सौ दो करोड़ रुपया। 1 सौ 80 करोड़ के 128 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
उक्त कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त पवन कुमार मंडल, समाज सेवी नवलकिशोर यादव, चतरा लोकसभा क्षेत्र सांसद प्रतिनिधि निर्भय ठाकुर, मंत्री प्रतिनिधि हारून रशीद समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

Related posts

बक्सर: डीएम ने अल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया।

rktvnews

अक्षय कुमार और अरशद वारसी का धमाकेदार मज़ाक-मस्ती वाला जॉली वर्सेस जॉली वीडियो; हँसी से हो जाओगे लोटपोट।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने उद्योग केन्द्र अंतर्गत PMFME योजना की समीक्षा की, PMFME में बैंकों तक लक्ष्य पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

मोतिहारी:सभी भोजपुरी भाषी क्षेत्रों के रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी भाषा में उद्घोषणा को ले प्रगतिशील भोजपुरी समाज ने सौंपा ज्ञापन।

rktvnews

भोजपुर:अधिवक्ता की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

गिरीडीह:नगर भवन में सिद्धों कान्हू कृषि एवं वनोपेज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment