RK TV News
खबरें
Breaking News

CAPFIMS को AIIMS, नई दिल्ली के एक परिसर के रूप में चलाने के लिए CAPFIMS और AIIMS के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन (MoA) पर हस्ताक्षर।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 09 मार्च।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को बढ़ाना और लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना भारत सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में गृह मंत्रालय ने सभी CAPFs के कर्मचारियों, उनके आश्रितों, पेंशनरों, CGHS लाभार्थियों, AB-PMJAY लाभार्थियों और आम जनता को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल चिकित्सा विज्ञान संस्थान (CAPFIMS) की परिकल्पना की है।
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल चिकित्सा विज्ञान संस्थान (CAPFIMS) को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली के एक परिसर के रूप में चलाने के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली में CAPFIMS और एम्स के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन (MoA) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अनुसार चिकित्सा उपकरण और फर्नीचर की खरीद के लिए धन और परिसर के संचालन और रखरखाव के लिए आवर्ती लागत गृह मंत्रालय द्वारा AIIMS, नई दिल्ली को प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, परिसर में हॉस्पिटल बेड्स का एक हिस्सा सभी CAPF लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए निर्धारित किया गया है। कैबिनेट ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत CAPFIMS को एम्स, नई दिल्ली के परिसर के रूप में चलाने के लिए 2207.50 करोड़ रुपये की बजटीय सहायता प्रदान करने को मंजूरी दी है।
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल चिकित्सा विज्ञान संस्थान एक अत्याधुनिक चिकित्सा संस्थान है और इसकी स्थापना करीब 2091 करोड़ रुपये की लागत से हुई है। इसमें 970-बेड्स के रेफरल एंड रिसर्च हॉस्पिटल के साथ ही 500-बिस्तर वाला जनरल हॉस्पिटल, 300-बेड्स का सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और 170 आईसीयू/क्रिटिकल केयर बेड हैं। इसके अलावा दक्षिण दिल्ली के मैदानगढ़ी में स्थित CAPFIMS मेडिकल कॉलेज (100 सीट), नर्सिंग कॉलेज (60 सीट), और पैरामेडिक्स स्कूल (300 सीट) के साथ ही पोस्ट ग्रेजुएट/पीजी डिप्लोमा कोर्स (60 सीट) और पोस्ट-डॉक्टोरल कोर्स (डीएम एंड एमसीएच – 10 सीट) भी प्रदान करेगा।
“AIIMS-CAPFIMS Campus” सुपर-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही चिकित्सा उपचार, नर्सिंग देखभाल और पैरामेडिकल प्रशिक्षण सहित ट्रॉमा सेंटर, कृत्रिम अंग केंद्र, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श केंद्र और शारीरिक पुनर्वास केंद्र सेवाओं के लिए एक एकीकृत समाधान के रूप में सीएपीएफ लाभार्थियों की विशेष जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध होगा। यह देश में स्वास्थ्य देखभाल बुनियादी ढांचे को भी बढ़ाएगा और मेडिकल स्नातकों और विशेषज्ञों को सीएपीएफ के चिकित्सा संवर्ग में सेवा करने का अवसर प्रदान करेगा। इसके अलावा, AIIMS-CAPFIMS Campus” के संचालन के लिए 4354 पद सृजित होने से यह संस्थान रोजगार उपलब्ध कराने की एक बड़ी संभावना भी पैदा करेगा।

Related posts

भोजपुर: डॉ के एन सिन्हा आरा सदर अस्पताल के रोगी कल्याण समिति में हुए शामिल।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने राजगीर में पहली बार आयोजित होने वाली एशिया रग्बी (अंडर-20) चैंपियनशिप-2025 के शुभंकर एवं प्रतीक चिह्न (लोगो) का अनावरण किया।

rktvnews

एपीडा ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को भारतीय अनार की समुद्री खेप भेजी।

rktvnews

पटना:संगत-पंगत मे कलाकारों ने बिखेरा जलवा ! दर्शकों ने जमकर किया रसास्वादन

rktvnews

गिरीडीह:स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने समाहरणालय परिसर में साफ-सफाई की तथा “एक पेड़ मां” अभियान के तहत पौधारोपण किया, कहा इस अभियान का उद्देश्य है लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना और सामूहिक भागीदारी से गाँव-गाँव को स्वच्छ बनाना है।

rktvnews

श्रम संसाधन विभाग एवं बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा विशेष कार्य योजना के तहत सोनवर्षा प्रखंड के नरकटिया गांव को बनाया जायेगा बाल श्रम मुक्त: आदित्य चौधरी

rktvnews

Leave a Comment