RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

शिव -वंदना !

शिव -वंदना !

मनुआ बोल रहा है भोले,
जो हैं जीवन मैं रस घोले,
जिनके गले सर्प की माला,
जो पहने वाघाम्बर आला,
बोलो उनका ही जयकारा,
जो हैं शंकर डमरू बाला।

जो हैं सबको औढरदानी,
जिसका नहीं देव‌ में सानी,
जो है गंग शीश पर धारे,
है जिनके गुण सबसेन न्यारे‌,
बोलो उनका ही जयकारा,
जो है शंकर डमरु वाला।

जो है सबके घट घट वासी,
जो है बैद्यनाथ अविनाशी,
जो नटराज बने कैलाशी,
शोभित नगरी जिनसे काशी,
बोलो उनका ही जयकारा
जो है शंकर डमरु वाला।

शिव शक्ति से ही पूर्ण बने,
आशीष लुटाते सदा घने,
जो है देवों के भी महादेव,
है प्राणी की आशा एकमेव,
बोलो उनका ही जयकारा,
जो है शंकर डमरु वाला।।

*राज किशोर वाजपेयी”अभय”*
*ग्वालियर*

Related posts

बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव ने गया समाहरणालय मे उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

गढ़वा:नगरपालिका चुनाव बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा-“निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी

rktvnews

उत्साह, समावेश और सशक्तिकरण के प्रतीक पर्पल फेस्ट 2025 का समापन।

rktvnews

बक्सर: प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन NCC कैडेटों की कराई गई पी.टी. परेड।

rktvnews

जीप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई और देश को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

भोपाल:मोबाइल यूनिट रूट चार्ट के अनुसार दवा वितरित करें : राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment