RK TV News
खबरें
Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विक्रम व्यापार मेले का किया भ्रमण।

RKTV NEWS/उज्जैन ( मध्यप्रदेश)08 मार्च।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के दशहरा मैदान में चल रहे उज्जैनी विक्रम व्यापार मेले का गुरुवार देव रात्रि भ्रमण कर अवलोकन किया। उन्होंने मेले में विभिन्न कंपनियों के चार पहिया, दो पहिया वाहनों सहित अन्य उत्पादों के स्टॉलों में घूम कर दुकानदारों से बातचीत भी की।

मुख्यमंत्री ने आत्माराम को दी स्कूटी की चाबी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने व्यापार मेले में वाहन खरीदी के लिए आए आत्माराम मेघवाल को स्कूटी की चाबी सौंपी। आत्माराम ने बताया कि उज्जैन में इस प्रकार से भव्य मेले क्या आयोजन से सभी को प्रसन्नता हुई है। ऐसे आयोजनों से सभी को लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बेहतर व्यवस्थाओं के लिए आभार माना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मेले में स्टॉल संचालित कर रहे विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विक्रम व्यापार मेले की बेहतर व्यवस्थाओं और प्रबंधन के लिए आभार व्यक्त किया। विधायक अनिल जैन कालूहेडा, नगर निगम अध्यक्ष मुकेश टटवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी इस दौरान उपस्थित रहें।

Related posts

दरभंगा:12 जुलाई को संयुक्त श्रम भवन में होगा जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 फरवरी 24

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने ‘प्रगति यात्रा’ के क्रम में शिवहर जिले में 187 करोड़ रुपये की लागत से 231 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: पेनालिटी शूट कर किंगफिशर की टीम पहुंची फाइनल में।

rktvnews

आरा नगर निगम को नही पता बिक गई जमीन🤪

rktvnews

चतरा:ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने उपायुक्त से मिल ट्रांसजेंडर के समस्याओं से कराया अवगत।

rktvnews

Leave a Comment