RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी चंपारण:बिहार लघु उद्यमी योजना के प्रथम किस्त की राशि का किया गया वितरण।

RKTV NEWS मोतीहारी (पूर्वी चंपारण)06 मार्च।मुख्यमंत्री बिहार के द्वारा बिहार लघु उद्यमी योजना के अंतिम रूप से चयनित लाभुकों को उनके परियोजना राशि का प्रथम किस्त के रूप में 50000/- रूपये का चेक देकर पटना से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के तहत् प्रत्येक जिला पदाधिकारी के द्वारा जिले में 5 लाभुकों को चेक वितरण का कार्य किया गया। पटना में आयोजित कार्यक्रम का वेबकास्टिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया जिसके लिए समाहरणालय, मोतिहारी स्थित एनआईसी कक्ष व्यवस्था करायी गयी थी जहाँ जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा जिले के लाभुको को बिहार लघु उद्यमी योजना के प्रथम किस्त के रूप में 50000/- रूपये का चेक वितरण किया गया।
लाभुकों का विवरण इस प्रकार है:-
1. खुशबू कुमारी – आई०टी० विजनेस
2. संगीता देवी- रेडिमेड वस्त्र निर्माण
3. आशीष कुमार – मोमबती उत्पादन
4. नीतिश कुमार – डिटर्जेन्ट पाउडर उत्पादन
5. अभिमन्यु कुमार – गेट ग्रील निर्माण
इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी तथा उद्योग विस्तार पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जाति आधारित गणना में परिवार की मासिक आय के आधार पर सभी वर्गों में आर्थिक रूप से गरीब परिवारों के उत्थान के लिए बिहार लघु उद्यमी योजना उद्योग विभाग बिहार सरकार द्वारा प्रारंभ की गई है। इसके लिए अहर्ता के रूप में बिहार का स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र ( आय रू0 6000/- रूपये मासिक से कम हो), आयु सीमा 18 से 50 वर्ष, एक परिवार के लिए एक सदस्य, बिहार का आधार कार्ड (मोबाईल संख्या लिंक) रखी गई है।
इस योजना के अन्तर्गत 61 प्रकार के परियोजना की सूची www udhyogbihar.gov.in पर दी गई है। इसी वेबसाईट पर समय समय पर रजिस्ट्रेशन कर आवेदन किया जा सकता है। इस योजना के तहत् खाद्य प्रसंस्करण / लकड़ी फर्निचर उद्योग / निर्माण उद्योग / दैनिक उपभोगता सामग्री / ग्रामीण इंजिनियरिंग / इलेक्ट्रॉनिक एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सेवा/ विविध उत्पाद / टेक्सटाईल एवं होजरी उत्पादन / हस्तशिलप / चमड़ा एवं सम्बंधित उत्पाद शामिल है।

Related posts

भोपाल:राज्यपाल को राखी बांधकर राजभवन में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व।

rktvnews

भोजपुर : जल संसाधन विभाग ने कहा कोई कटाव नही! जवइनिया मे अनेकों घर गंगा में विलीन🤔

rktvnews

बागपत।अंतर्राष्ट्रीय मोटे अनाज वर्ष- 2023″ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश मिलेटस पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय मिलेटस रेसिपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता हेतु जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जनपद स्तरीय प्रदर्शन (रोड शो) कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने नवचयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

rktvnews

भोजपुर:नगर रामलीला समिति ट्रस्ट की आवश्यक बैठक संपन्न।

rktvnews

दूरसंचार विभाग ने ‘5जी एंड बियॉन्ड हैकाथॉन 2023’ की घोषणा की।

rktvnews

Leave a Comment