RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बक्सर: जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना के तहत चयनित लाभुकों को किया चेक वितरित।

RKTV NEWS/बक्सर(बिहार)06 मार्च।बिहार राज्य के लोगों को रोजगार का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से लघु उद्यम की स्थापना हेतु राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना के तहत 2 लाख रूपये का अनुदान तीन अगल-अलग किस्तों में दिया जाना है।
आज मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार के द्वारा पटना में आयोजित कार्यक्रम में बिहार लद्यु उद्यमी योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष चयनित लाभुकों के प्रथम किस्त की राशि के भुगतान का शुभारंभ किया गया।
इस योजना के तहत बक्सर जिला में वर्तमान वितीय वर्ष में 546 लाभुकों को स्वीकृति दी गई। इन लाभुको को प्रथम किस्त के रूप में 50 हजार रूपये की राशि दी जा रही है। लघु उद्यम की स्थापना में इस राशि का उपयोग कर उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने के बाद द्वितीय किस्त के रूप में 01 लाख रूपये की राशि दी जायेगी। इस राशि की उपयोगिता के आधार पर तृतीय एवं अंतिम किस्त के रूप में 50 हजार रूपये की राशि लाभुक को दी जायेगी।
इस योजना के राज्य स्तर पर आज औपचारिक शुभारंभ के उपरांत जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल ने जिला के चयनित लाभुकों में से सांकेतिक रूप से 05 लाभुकों धर्मराज राम एवं अनिता देवी को रेडीमेड्स वस्त्र निमार्ण हेतु, मीरा देवी को ब्यूटीपार्लर, नीरंजन कुमार सिंह को इनवर्टर/स्टेबलाइजर एसैम्बलिंग एवं संजय कुमार गोंड को ऑटो गैरेज हेतु 50 हजार रूपये की प्रथम किस्त की राशि का डमी चेक वितरित किया गया। उन्होंने लाभुकों से उनके द्वारा स्थापित किये जा रहे उद्यम के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। लाभुकों को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि प्रथम किस्त की राशि का सदुपयोग करते हुए शीघ्र उद्यम स्थापना करें ताकि उन्हें द्वितीय एवं तृतीय किस्त की राशि शीघ्र प्रदान की जा सके।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त बक्सर, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र बक्सर एवं सभी चयनित उद्यमी उपस्थित थे।

Related posts

5 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा बी सर्टिफिकेट का हुआ वितरण।पर्यावरण की सुरक्षा सब की नैतिकता: नवीन कुमार

rktvnews

बांग्लादेश जल रहा है, लेकिन हौसले बुलंद हैं!

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिला अंतर्गत दीघा-शेरपुर-बिहटा तक जे०पी० गंगापथ परियोजना के विस्तारीकरण कार्य का शिलान्यास किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : संस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : मुख्यमंत्री

rktvnews

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्र द्वारा वित्त पोषित शिक्षा संस्थानों में चल रही बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment