RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

सारण:नंदलाल सिंह महाविद्यालय में मनाया गया मतदाता जागरूकता अभियान।

RKTVNEWS/सारण(छपरा)06 मार्च।आज नंदलाल सिंह महाविद्यालय जैतपुर, दाउदपुर ,सारण, (जय प्रकाश विश्वविद्यालय ,छपरा, बिहार) के प्रांगण में ख्यातिलब्ध प्राचार्य प्रोफेसर डॉ कृष्ण प्र. श्रीवास्तव की अध्यक्षता में’राष्ट्रीय सेवा योजना’ के तीनों यूनिटों के पदाधिकारियों में डॉ चंद्रभान राम ,डॉ संजय कुमार डॉ राकेश कुमार के देख-रेख में मतदाता जागरूकता अभियान मनाया गया। ‘मतदाता जागरूकता अभियान’ के साप्ताहिकी शपथ ग्रहण समारोह में लोकतांत्रिक व्यवस्था में “एक वोट के महत्व पर प्रकाश डाला गया।” छात्र- छात्राओं को शपथ दिलाते हुए प्राचार्य ने कहा कि “आप युवाओं को अपने वोट के महत्व को समझना चाहिए। आपका एक वोट बहुत ही बहुमूल्य है जो लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत कर सकता है । इस महापर्व को आप युवा हर्षोल्लास के साथ मनायें तथा इसे स्वच्छ एवं निष्पक्ष बनावें।” मतदाता जागरूकता अभियान में बच्चों के साथ-साथ महाविद्यालय परिवार के सभी प्रबुद्ध प्राध्यापकों में प्रोफेसर डॉ अफताब आलम, डॉ स्वर्गदीप शर्मा ,डॉ जी.डी .राठौर ,डॉ श्री भगवान ठाकुर,डॉ धनंजय कुमार सिंह ,डॉ राकेश रंजन ,डॉ मनोज कुमार, डॉ आशीष प्रताप सिंह, डॉ रमेश कुमार डॉ इन्दु कुमारी ने अपने- अपने विचारों से बच्चों में ऊर्जा का संचार किया। इस दौरान संजय सिंह, आलोक सिंह, राजकुमार, दुर्योधन कुमार की उपस्थिति सराहनीय रही।

Related posts

गिरीडीह: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त,रामनिवास यादव ने किया ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण।

rktvnews

नेशनल एंटी करप्सन एंड ऑपरेशन कमिटी ऑफ़ इंडिया के भोजपुर जिला इकाई द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान के 6 हजार 250 दिव्यांगजनों को मिलेगी स्कूटी 54.33 करोड़ रुपए स्वीकृत।

rktvnews

तीन दिन पूर्व लापता बालक का शव पानी भरे गड्ढे से मिला।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल से मुख्य सूचना आयुक्त ने की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

देवघर:मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी मुहिम: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रैली एवं रथ को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

Leave a Comment