RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

नवादा:स्वीप के तहत चलाया गया हस्ताक्षर अभियान एवं सेल्फी पॉइंट का भी उद्घाटन।

नवादा/बिहार 27 फरवरी।लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर स्वीप के अंतर्गत आज समाहरणालय के परिसर में जिला पदाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा, दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त नवादा, चंद्रशेखर आजाद अपर समहर्ता के द्वारा स्वीप के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया एवं सेल्फी पॉइंट का भी उद्घाटन किया गया । जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस सेल्फी प्वाइंट के जरिए लोगों के चुनाव और मतदान के प्रति जागरूक किया जायेगा। सेल्फी प्वाइंट पर मतदाता फोटो लेकर सोशल मीडिया पर प्रचारित-प्रसारित करेंगे, जिससे अन्य लोग भी जागरूक होंगे। लोगों का उत्साह बढेगा। मतदान के प्रति प्रचार प्रसार भी होगा।। उन्होंने कहा कि स्वीप का प्रमुख लक्ष्य निर्वाचन के दौरान सभी पात्र मतादाता नागरिकों को मत देने और जागरूक निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। जिससे भारत में सही मायनों में सहभागी लोकतंत्र का निर्माण हो। यह कार्यक्रम विविध प्रकार के सामान्य एवं लक्षित सुधारों पर आधारित है, जो राज्य के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और जनसांख्यिकीय प्रोफाइल के साथ-साथ निर्वाचनों के पिछले चक्रों में निर्वाचकीय सहभागिता के बारे में बढ़ावा देता है और पूर्व से मिली सीख के अनुसार कार्य करता है। इस कार्यक्रम में अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, डीसीएलआर रजौली, संजय कुमार प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, महेश कुमार पासवान उप निर्वाचन पदाधिकारी, राजीव कुमार डीआईओ, अर्पणा झा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, के साथ-साथ समाहरणालय के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related posts

पूर्व सैनिक कल्याण विभाग ने दार्जिलिंग के बैंगडूबी में ‘समाधान अभियान’ का आयोजन किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव हेतु मतदान दल रवाना।

rktvnews

बागपत:खेलों का महाकुंभ बना युवा शक्ति का उत्सव, सांसद खेल महोत्सव 2025

rktvnews

भोजपुर : दरोगा का विदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर जिले के कसाप में डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की जयंती पर बिहार राज्य दफादार- चौकीदार पंचायत शाखा शाहाबाद प्रमंडल द्वारा समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबू की 64 वीं पुण्यतिथि आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment