RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

चर्चित नेता सह समाजसेवी डॉ जितेंद्र शुक्ल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भारत में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके पास तेज विकास का प्रमाणित ट्रैक रिकॉर्ड और भविष्य के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण है: डॉ जितेंद्र शुक्ल

पटना/बिहार 27 फरवरी।डॉ० जितेन्द्र शुक्ल सहित अन्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।प्रदेश भाजपा कार्यालय में बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी के दिशा-निर्देश के आलोक में बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट के द्वारा डॉ० जितेन्द्र शुक्ल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही उनके साथ सदस्यता ग्रहण करनेवालों में मंगल सिंह , उमाशंकर तिवारी व नंदन कुमार समेत बहुत सारे लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने के बाद बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह के द्वारा गुलाब देकर भाजपा परिवार में डॉ० जितेन्द्र शुक्ल का स्वागत किया गया। डॉ जितेन्द्र शुक्ल द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर राजेन्द्र सिंह ने कहा कि शुक्ल जी जैसे मजबूत साथी के पार्टी में आने से पार्टी और भी मजबूत होगी। भाजपा के कार्यालय मंत्री सुरेंद्र तिवारी ने श्री शुक्ल कोसदस्यता की पर्ची दी। गौरतलब है कि डॉ. शुक्ला आरा के रहने वाले हैं। नगर निगम में पार्षद भी रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों कांग्रेस, लोजपा और रालोसपा के साथ जुड़े थे। उन्हें 20 वर्षों का राजनीतिक अनुभव रहा है। सदस्यता ग्रहण के उपरांत उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता हैं। उनके नेतृत्व में देश की प्रगति वैश्विक पैमाने पर दर्ज हुई है। भाजपा भारत में एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके पास तेज विकास का प्रमाणित ट्रैक रिकॉर्ड और भविष्य के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण है। बीते नौ सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। इससे पता चलता है कि हमने विकसित भारत का जो रास्ता चुना है, वह सही है।

Related posts

बिहार में डूबने की घटनाओं से निपटने के लिए अत्याधुनिक उपकरणों का सफल प्रदर्शन।

rktvnews

आजमगढ़ में विश्व गौरैया दिवस पर बिटिया की विदाई पुस्तक का लोकार्पण।

rktvnews

हेमंत सोरेन ने झारखंड सरकार में मंत्रीमंडल का किया विस्तार।

rktvnews

प्रदेश के विकास में बुंदेलखंड का अहम योगदान : नरेंद्र सिंह तोमर

rktvnews

मजबूरियों में दम तोड़ता बचपन….

rktvnews

इंदौर:उमरीखेड़ा इंदौर में विकसित होगा ईको टूरिज्म एवं एडवेंचर पार्क।

rktvnews

Leave a Comment