RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 165जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न।

बागपत/उत्तर प्रदेश 27 फरवरी।उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सोमवार को इंद्रदेव इंस्टिट्यूट एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी चमरावल रोड बागपत में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बागपत में 165जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें भव्य पंडाल लगाया गया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने वर वधु को आशीर्वाद दिया सभी नव दंपत्तियो को नये वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी ।
जिलाधिकारी ने कहा शासन की महत्वकांक्षी योजना समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की बेटियों को परिणय सूत्र में बांधने कार्य कर रही है प्रदेश सरकार जिसमें कोई भी गरीब व्यक्ति अपनी बेटी की शादी करने से वंचित ना रह सके दोनों पक्षों के परिवारों के मान सम्मान के साथ यह शादियां कराई जाती हैं शादियां सभी के धर्म के रीति रिवाज के अनुसार ही संपन्न कराई जाती है जिनका ऑनलाइन पंजीकरण करके यह शादी संपन्न कराई गई हैं।
सरकार हर किसी के बारे में सोच रही है हर व्यक्ति के उत्थान के लिए उसे आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है माननीय मुख्यमंत्री जी का सपना है कि कोई पिता अपने पुत्र की शादी करने से वंचित नहीं रहना चाहिए इसलिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चलाई गई है जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा स्वयं कन्यादान किया जाता है उन्होंने कहा यह शादियां सामूहिक शादियां बहुत भव्य रूप से आयोजित की जाती है और उपहार भी दिए जाते हैं सामूहिक विवाह में उपस्थित सभी वर वधु को मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं
जिसमें आज 165जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ जिसमें 141हिंदू व 24मुस्लिम जोड़े थे। जिनको अतिथियों ने आशीर्वाद दिया और उनकी शादी को धूमधाम से संपन्न कराया बागपत में सभी शादियां अपने रीति रिवाज के अनुसार हुई हिंदू धर्म की शादी वेद मंत्रों के उच्चारण के माध्यम से व मुस्लिम शादियां निकाह के माध्यम से संपन्न की गई।
शासन की महत्वकांक्षी योजना समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक जोड़े पर सरकार द्वारा ₹51000 की धनराशि खर्च की जाती है जिसे ₹35000 अकाउंट लड़की के खाते में ₹10000 का श्रंगार ,ज्वेलरी ,कपड़ों,बर्तन पर खर्च किये जाते हैं व 6हजार रुपए की धनराशि से विवाह कार्यक्रम के आयोजन पर व्यय किए जाते हैं जिसमें से दोनों पक्षों के साथ आए अतिथियों के लिए खाने भोजन की व्यवस्था होती है इस शादी में उपहार के रूप में माननीय अतिथियों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपन मैत्रय , सहायक खाध आयक्त मानवेंद्र सिंह ,जिला पूर्ति अधिकारी के वी सिंह, जिला भूमि सरक्षंण अधिकारी संदीप पाल, सहायक आयुक्त सहकारिता इंदू सिंह ,सहायक खाद्य सुरक्षा मानवेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी बड़ौत ज्योति वाला सहित,समस्त खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव के मद्देनजर उपायुक्त ने गोपाल मैदान का किया निरीक्षण।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में ए.ई.एस. समन्वय समिति की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री जनमन का कुल बजट परिव्यय 24,104 करोड़ रुपये है, इसे 9 मंत्रालयों के माध्यम से क्रियान्वित किया जा रहा है: जुएल ओराम

rktvnews

बिहार: दरभंगा:शहरी क्षेत्र में “स्वच्छ-शहर-अभियान” के तहत नगर निगम द्वारा कराया जा रहा साफ-सफाई एवं चुना व ब्लीचिंग का छिड़काव।

rktvnews

दरभंगा:सतत जीविकोपार्जन योजना ने बदली तुनकी देवी की जिंदगी,मेहनत के बल हुई आत्मनिर्भर।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment