RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

नवादा:आगामी लोकसभा चुनाव के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी की कोषांग के पदाधिकारियों संग बैठक।

नवादा/बिहार 22 फरवरी।आशुतोष कुमार वर्मा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, नवादा की अध्यक्षता में आज डीआरडीए सभागार में लोक सभा आम निर्वाचन-2024 के सफल संचालन के लिए सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, कोषांग के नोडल पदाधिकारी, सहायक नोडल पदाधिकारी, नवादा जिला के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सभी अधिकारी सर्वोच्च प्राथमिकता दें। सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अधिकारी और कर्मियों के साथ बैठक कर चुनाव कार्याें को युद्ध स्तर पर करें।
लोक सभा आम निर्वाचन 2024 को सफल संचालन के लिए 22 कोषांगों का जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा गठन किया गया है। जिसमें से मुख्य कोषांग- कार्मिक, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, प्रशिक्षण कोषांग, वाहन कोषांग, सामग्री कोषांग, विधि-व्यवस्था प्रबंधन कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग, स्वीप कोषांग, मीडिया कोषांग आदि के साथ अन्य कोषांगों का गठन किया गया है। सभी कोषांगों में वरीय प्रभारी पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, सहायक नोडल पदाधिकारी के साथ लिपिक और अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति आवश्यकता के अनुरूप की गयी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान के पूर्व, मतदान के समय तथा मतदान के बाद सम्पन्न होने वाली क्रियाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी उपस्थित अधिकारियों को दिया। सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारियों से लोक सभा चुनाव 2024 के तैयारियों के बारे में बारी-बारी से फिडबैक लिया गया। उन्होंने कहा कि अधियाचना जारी होने में कम समय रह गया है। कार्य में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कोषांगवार दिये गये कार्याें को ससमय पूरा करें। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि निर्वाचन से संबंधित बैठक आयोजित करें एवं कोषांग में चल रहे कार्याें की गतिविधि के बारे में जानकारी हमें भी दें, जिसका प्रतिवेदन उप विकास आयुक्त, और उप निर्वाचन पदाधिकारी को अवश्य दें। सभी कोषांग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। सुरक्षित कर्मियों को भी संरक्षित रखना है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन के दायित्व का निर्वहन सभी अधिकारियों को करना है। सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने कोषांगों के लिए सामग्रियों का आकलन कर निर्वाचन से मांग पत्र दें। सभी नोडल पदाधिकारी अपने-अपने कोषांग के अधिकारियों और कर्मियों को प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करेंगे। प्रशिक्षण का पूर्ण कलेंडर भी तैयार करेंगे। मतगणना कार्य केएलएस कॉलेज, नवादा में होगा। उन्होंने कहा कि नवादा जिला का मतदान प्रथम चरण में ही होगा इसलिए आप सभी को ज्यादा एलर्ट रहना है और त्योहार के वातावरण में मतदान कराना है। उन्होंने कहा कि मतदान एक चुनौती है, हमें इसमें मन लगाकर काम करना है।
बैठक में उप विकास आयुक्त नवादा, अपर समाहर्त्ता नवादा, जिला भूअर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नवादा सदर, जिला कल्याण पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्त्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी कोषांगों के नोडल और सहायक नोडल पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

ख़्वाब…! :अमित मराठे

rktvnews

समृद्धि के लिए भारत-प्रशांत आर्थिक फ्रेमवर्क (आईपीईएफ) आपूर्ति श्रृंखला समझौते पर 14 आईपीईएफ भागीदारों ने हस्ताक्षर किए।

rktvnews

अमित शाह ने आज बेंगलुरु में ‘नशीली दवाओं की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा’ पर क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की।

rktvnews

हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा ने इफ्फी-54 गोवा महोत्सव के समापन समारोह में प्रस्तुति दी।

rktvnews

आने वाले दिनों में दिल्ली की समग्र वायु गुणवत्ता में सुधार की आशा है।

rktvnews

राष्ट्रपति 10 से 11 फरवरी तक ओडिशा के दौरे पर रहेंगी

rktvnews

Leave a Comment