RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

बिहार:मुख्यमंत्री ने मशहूर रेडियो उदघोषक अमीन सयानी के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 21 फरवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रेडियो की आवाज रहे मशहूर रेडियो उदघोषक अमीन सयानी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व अमीन सयानी को रेडियो की दुनिया में आवाज का जादूगर कहा जाता था। उन्होंने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनी ख्याति बनाई। उनकी आवाज ने दशकों तक लोगों के दिलों पर राज किया। उनके कई रेडियो कार्यक्रम मशहूर रहे हैं। स्व अमीन सयानी के निधन से मनोरंजन जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे उन्हें जन्नत में अहम मक़ाम अता करें और उनके परिवार वालों एवं प्रशंसकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की ताकत दें।

Related posts

भोजपुर : पशु चारा लेकर आ रहे व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत।

rktvnews

बक्सर डीएम ने महत्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनके जयंती पर दी श्रद्धांजली, स्वच्छ भारत दिवस के आयोजन के साथ अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का किया शुभारंभ।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:13 नवंबर 23

rktvnews

प्रधानमंत्री ने कर्तव्य भवन राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में सोमवार को 4 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे।

rktvnews

बहोरनपुर ओपी थानाध्यक्ष ने क्षेत्र की जनता को दी होली की शुभकामना।

rktvnews

Leave a Comment