RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नैनीताल:विश्व सामाजिक न्याय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन।

नैनीताल/ उत्तराखंड 20 फरवरी।आज उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के सचिव बीनू गुलयानी द्वारा एस ओ एस जेएन कौल शिक्षण बीएड संस्थान भीमताल मे विश्व सामाजिक न्याय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जागरूकता शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीनू गुलयानी द्वारा बताया गया की विश्व सामाजिक न्याय दिवस हर साल 20 फरवरी को मनाया जाता है। राष्ट्रीय स्तर पर, दुनिया दुर्भाग्यपूर्ण मुद्दों से त्रस्त है जो लाखों लोगों को एक निष्पक्ष जीवन जीने से रोकते हैं। दुनिया के कई लोग, घर, नौकरी, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, पोषण आदि जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।यह सुनिश्चित करना विशेषाधिकार प्राप्त लोगों की जिम्मेदारी होनी चाहिए कि हम एक ऐसी न्यायपूर्ण दुनिया बना सकें जहां सामाजिक न्याय एक आदर्श हो। तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली तथा जनहित में किए जाने वाले कार्यों , सामाजिक न्याय की ओर प्राधिकरण की भूमिका,के बारे में छात्रों को जानकारी दी तथा नशा उन्मूलन,साइबर अपराधों के दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्ण जानकारी, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, वाणिज्य विवादों में दायरा पूर्व मध्यस्थता, स्थाई लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत,के विषय पर जागरूक किया गया। जागरूकता शिविर का संचालन प्रो डॉक्टर गीता बिष्ट द्वारा किया गया. जागरूकता शिविर में प्राविधिक स्वयंसेवक यशवंत कुमार ,अध्यापिका बीना, डा0हेमा इत्यादि समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Related posts

नारनौल:जिला के नए कलेक्टर रेट निर्धारित करने के लिए दावे व आपत्तियां आमंत्रित!7 दिसंबर तक डीसी कार्यालय व वेबसाइट पर दे सकते हैं आपत्ति या सुझाव।

rktvnews

दुमका:चौकीदार शारीरिक माप एवं जाँच परीक्षा की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा।

rktvnews

प्रदेश कार्यालय में राजद की अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों एवं प्रधान महासचिवों की बैठक।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने हैदराबाद में राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया।

rktvnews

दिल्ली में तीन दिवसीय ‘पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025’ का केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया उद्घाटन।

rktvnews

गढ़वा:मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत गढ़वा में कृषक समूहों को मिला अनुदान का लाभ।

rktvnews

Leave a Comment