RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नारनौल:नेहरू युवा केंद्र की ओर से मतदान जागरूकता अभियान आयोजित।

नारनौल/महेंद्रगढ़ 20 फरवरी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार व उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका गुप्ता के मार्गदर्शन में नेहरू युवा केंद्र की ओर से राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर एमआर लांबा ने की। चुनाव कार्यालय से आए जोगेंद्र कुमार तथा कमलेश ने विद्यार्थियों को मतदान से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उन्हें मतदान के महत्त्व से अवगत कराना है। हम किस प्रकार सरकार द्वारा चलाए गए सी विजिल एप का प्रयोग कर सकते हैं और साथ ही स्वीप एक्टिविटी के बारे में भी बताया गया।
जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान पूरे जिले में ब्लॉक स्तर पर चलाया जाएगा ताकि युवा मतदान के प्रति सजग हो सकें। कार्यक्रम के दौरान नए वोटर कार्ड भी बनाए गए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर विक्रम गुप्ता, डॉक्टर हीरा सिंह, डॉक्टर सोमवीर, डॉक्टर बलजीत यादव नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक तरुण व लोकेश सहित कॉलेज विद्यार्थी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:बढ़ती कड़ाके की ठंड के मद्देनजर जिला प्रशासन अविलंब करें अलाव व कंबल की व्यवस्था :दिलराज प्रीतम

rktvnews

राजस्थान के सभी स्कूलों में एक साथ हुआ ‘सूर्य नमस्कार‘ का सामूहिक अभ्यास , शिक्षा मंत्री ने जयपुर के चौगान स्टेडियम में बच्चों के साथ किया सूर्य नमस्कार।

rktvnews

देहरादून:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में दुर्गम व दूरस्थ क्षेत्रों में विकास, सीमान्त क्षेत्रों में रिमाइग्रेशन को बढ़ावा देने व पलायन को रोकने तथा सैनिकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री सुनिश्चित करवाने के संबंध में बैठक संपन्न।

rktvnews

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता ने शिष्टाचार मुलाकात की।

rktvnews

चतरा:लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित प्रेस कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन।

rktvnews

रायपुर : राज्य सूचना आयोग में ली गई राष्ट्रीय एकता की शपथ।

rktvnews

Leave a Comment