RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया प्रखंड स्थित अपने पैत्रिक गांव जिलिंगगोड़ा में लोगों की सुनी परेशानी, त्वरित और यथोचित निराकरण का दिया भरोसा।

राँची/झारखंड 15 फरवरी। जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। हमारी सरकार का हमेशा से प्रयास रहा है कि जनता की परेशानियों का निदान कर सकें। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सरायकेला-खरसांवा जिला के गम्हरिया प्रखंड स्थित अपने पैत्रिक गांव जिलिंगगोड़ा में मुलाकात करने आए लोगों से यह कहा। इस मौके पर लोगों ने अपनी समस्याओं और परेशानियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का त्वरित और यथोचित निराकरण होगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि उनके सुख- दुःख में सरकार उनके साथ हमेशा खड़ी है । यही वजह है कि “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत अधिकारियों का दल आपके दरवाजे पर पहुंचा और आपकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनकर उसका समाधान किया। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा, क्योंकि यह आपकी सरकार है। हम सभी को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से काम कर रहे हैं, क्योंकि आपकी भागीदारी से ही राज्य का विकास संभव है।

Related posts

भोजपुर:फकीरी में भी जनसेवा का भाव अब बन गया है स्वभाव: समाज सेवी अमरदीप

rktvnews

ग्रामीण विकास मंत्रालय को इस बजट में जितने अवसर मिले हैं, उतनी ही जिम्मेदारी भी मिली है: शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

ट्राई ने सिम बंद करने की धमकी जैसे धोखाधडी वाले कॉल से किया आगाह।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:राजू जीतेंगे तो उन्माद – उत्पात की होगी हार : मनोज मंज़िल

rktvnews

10 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

तीन राज्य, तीन घटनाएं : तीनों के पीछे संघ का एजेंडा।

rktvnews

Leave a Comment