RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने पुलवामा हमले की बरसी पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 14 फरवरी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलवामा हमले की बरसी पर भारतीय सेना के शहीद जवानों को शौर्य स्मारक पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शौर्य स्तंभ पर पुष्प चक्र अर्पित कर नमन किया। उन्होंने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि आतंकवादियों के पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों ने प्राणोत्सर्ग किया था। जवानों के बलिदान का स्मरण करते हुए आज शौर्य स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की है। हमारे वीर जवानों ने अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान प्राणों की आहुति दे दी। प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक ने देश के सामर्थ्य और साहस का प्रदर्शन किया तथा पड़ोसी देशों को संयम व सीमा में रहने का पाठ पढ़ाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अमर बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए यही कामना है कि हमारे देश पर फिर कभी ऐसा संकट न आने पाए। हमारी सेना दुश्मनों का मुंह तोड़ जवाब देने में सक्षम है, संपूर्ण विश्व भारत के सामर्थ्य से अवगत है और देशवासियों को अपनी सेना पर विश्वास भी है और गर्व भी।

Related posts

भोजपुर:प्रोन्नति नियमावली 2011 के तहत 2011 के भूतलक्षी प्रभाव से दी गई प्रोन्नति की जांच निगरानी अन्वेषण ब्यूरो एवं आर्थिक अपराध इकाई से कराने व प्रोन्नति अभिलंब रद्द करने की मांग।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने दी विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।

rktvnews

सीवान:राघवेंद्र सिंह खरवार ने जनसुविधाओं के मद्देनजर सिवान से पटना के लिए प्रतिदिन इंटरसिटी ट्रेन की रेलवे मंत्रालय से की मांग।

rktvnews

सहारा निवेशकों का पूरा पैसा मिलने तक सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा : सुदामा प्रसाद

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र की शुरुआत की”: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

मुख्यमंत्री का डुंगरपुर दौरा- राजस्थान का चहुंमुखी विकास हमारा ध्येय: मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment