RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:फ्लोर टेस्ट के बाद भाजपा भोजपुर में खुशी का माहौल।

आरा /भोजपुर 12 फरवरी।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर ने एक बार फिर से खुशी जाहिर की है। बताते चले कि सोमवार (12/02/2024) को विधानसभा में सता पक्ष एनडीए का फ्लोर ट्रस्ट होने के बाद राज्य में नीतीश कुमार का एनडीए के दामन थामने के बाद प्रदेश मे एनडीए 129 और विपक्षी 0 पर शिमट गई। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के द्वारा खुशी मनाई गई। वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने बड़हरा विधायक  राघवेन्द्र प्रताप सिंह तथा भाजपा नेता रामदिनेश यादव को मिठाई खिलाकर बधाई दी एंव कार्यकर्ताओं ने भी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सरकार बनने से बिहार में लोगों को जंगलराज से मुक्ति मिलेगी। वहीं बड़हरा विधायक  राघवेन्द्र प्रताप ने कहा कि आज पूरे राज्य में खुशी व्याप्त है और अब बिहार में भी डबल इंजन की सरकार में बिहार का समग्र विकास होगा और सुरक्षा के साथ-साथ लोगो को भय से मुक्ति मिलेगी भाजपा नेता रामदिनेश यादव ने भी हर्ष व्यक्त किया। वही एक बार धर्मशिला गुप्ता और डॉक्टर भीम सिंह को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया गया है।आपको बताते चले कि बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया विभाग के प्रभारी डॉ भीम सिंह एवं महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  धरमशिला गुप्ता को राज्यसभा भेजने के लिए पार्टी ने निर्णय लिया है। जिसपर भारतीय जनता पार्टी भोजपुर ने खुशी व्यक्त किया।

Related posts

चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

शास्त्रीय संगीत समारोह के आयोजन को ले बैठक।

rktvnews

एमएसएमई के दो दिवसीय कार्यशाला का जिलाधिकारी ने किया उदघाटन।

rktvnews

शिक्षक दिवस पर महादेव हनुमान मंदिर में पूजा के बाद गुरु का हुआ सम्मान।

rktvnews

डीपीआईआईटी ने भारत में समावेशी उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए एक निजी डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर:लंबित वेतन-पेंशन तथा प्रोन्नति को ले कर्मचारी परेशान, कड़े निर्णय लेना मजबूरी:अध्यक्ष ,चितरंजन

rktvnews

Leave a Comment