RK TV News
खबरें
Breaking Newsलोकार्पण

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री “नारी शक्ति महोत्सव” में हुए शामिल! ₹1168 करोड़ की 158 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

हरिद्वार/उत्तराखंड 12 फरवरी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में “नारी शक्ति महोत्सव” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने हरिद्वार जनपद के लिए ₹1168 करोड़ की 158 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार के शहरी क्षेत्र की सम्पूर्ण सीवरेज व्यवस्था के सुदृढीकरण के लिए जर्मन बैंक की मदद से ₹523 करोड़ की स्वीकृत परियोजना, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था, पर्यटक स्थलों के विकास, पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य कार्यों का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि बनभूलपुरा अतिक्रमण वाले स्थल पर पुलिस थाना बनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी समाज या राज्य की रीढ़, उसकी सशक्त महिलाएं ही हैं, अगर किसी राज्य की नारी शक्ति प्रगति कर रही है तो उस राज्य का विकास सुनिश्चित है। उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण में महिलाओं का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए अनेक प्रयास हुए हैं। उत्तराखण्ड में भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हम हरिद्वार और ऋषिकेश कॉरिडोर का निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं, क्योंकि हम अयोध्या, काशी विश्वनाथ और महाकाल लोक कॉरिडोर की तरह ही हर की पैड़ी कॉरिडोर को विश्व के मानचित्र पर एक अलग पहचान दिलाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम से पहले देवपुरा चौक से ऋषिकुल मैदान तक आयोजित भव्य रोड शो में प्रतिभाग कर मातृ शक्ति और विशाल जन समूह का अभिनंदन स्वीकार किया। इस अवसर पर सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कल्पना सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष हरिद्वार राजेन्द्र चौधरी आदि उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने विधि एवं न्याय मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:राज्य स्तरीय बालिका साइक्लिंग प्रतियोगिता 2025-26 में पूर्वी चम्पारण का रहा दबदबा।

rktvnews

भोपाल:वन्दे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कलामन्दिर संस्था द्वारा देशभक्ति काव्य ग़ोष्ठी का किया गया आयोजन।

rktvnews

जनहित के कार्य कर जीवन को अर्थ पूर्ण बनाएं : मुख्यमंत्री

rktvnews

बागपत:नवजात शिशु की सुरक्षा एवं जीवन रक्षा हेतु सांस पहल के अंतर्गत दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

बिहार के मुख्यमंत्री ने नेपाल में लैंडसलाइड में बिहार के लोगो की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया।मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की अनुग्रह अनुदान राशि की घोषणा की।

rktvnews

Leave a Comment