RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा : प्रधानमंत्री

डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन के साथ प्रधानमंत्री की X पर साझा तस्वीर

नई दिल्ली/09 फरवरी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज घोषणा की कि हरित क्रांति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रसिद्ध डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि डॉ. स्वामीनाथन के दूरदर्शी नेतृत्व ने न केवल भारतीय कृषि को बदल दिया है, बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा और समृद्धि भी सुनिश्चित की है।

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

“यह अत्यंत प्रसन्ता की बात है कि भारत सरकार कृषि और किसानों के कल्याण में हमारे देश में डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन जी को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत रत्न से सम्मानित कर रही है। उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय के दौरान भारत द्वारा कृषि में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारतीय कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में उत्कृष्ट प्रयास किए। हम एक प्रर्वतक और संरक्षक के रूप में उनके अमूल्य कार्य को भी पहचानते हैं और कई छात्रों के बीच सीखने और अनुसंधान को प्रोत्साहित करते हैं। डॉ. स्वामीनाथन के दूरदर्शी नेतृत्व ने न केवल भारतीय कृषि को बदल दिया है, बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित की है। वह ऐसे व्यक्ति थे, जिन्हें मैं करीब से जानता था और मैंने हमेशा उनके दृष्टिकोण और विचारों की कद्र की है।”

Related posts

पटना: छठ पूजा पर ज़िला प्रशासन, पटना द्वारा निर्मित वेबसाइट और ऐप का किया गया लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर:सीतारा सप्ताह अंतर्गत ट्रांसजेंडरो के कल्याण हेतु कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:पीके की सलामती को ले हवन यज्ञ।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने किया जिला स्वीप लोगो और जिला स्वीप सॉन्ग का अनावरण।

rktvnews

भोजपुर:लोहा सिंह के नाटक का कुछ अंश इस नाटक में जोड़ा गया: मो सरफराज

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment