RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नारनौल:ऑनलाइन लाइव जागरूकता सह प्रेरक व्याख्यान का आयोजन : कर्नल आनंद साकले

गूगल मीट के जरिए भारतीय सेना के बारे में जानकारी देते सेना अधिकारी।

नारनौल/महेंद्रगढ़ 09 फरवरी। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी की ओर से आज ऑनलाइन लाइव जागरूकता सह प्रेरक व्याख्यान का गूगल मीट के जरिए आयोजन किया।
कर्नल आनंद साकले ने बताया कि इसमें चारों जिलों चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के 16 आईटीआई व कॉलेज के 2684 विद्यार्थियों व 170 शिक्षकों ने भाग लिया। इसमें गर्ल्स आईटीआई कॉलेज की 316 लड़कियां भी शामील थी। इस जागरूकता सह प्रेरक व्याख्यान में इंडियन आर्मी मोटिवेशनल वीडियो दिखाया गया। साथ ही अग्निपथ योजना के बारे में विस्तार से जानकरी दी। भारतीय सेना में शामिल होने के लिए आईटीआई पाठ्यक्रम के लाभ के बारे में ज्यादा जोर दिया। पिछले साल से अग्निपथ योजना में आईटीआई के छात्रों को बोनस अंक भी दिए जा रहे हैं। जो 10 प्लस आईटीआई में दो साल का कोर्स के लिए 20, 10 प्लस 2 व 3 वर्ष का डिप्लोमा के लिए 30, 12 प्लस आईटीआई में एक साल का कोर्स के लिए 30, 12 प्लस आईटीआई में दो साल का कोर्स के लिए 40 और 12 प्लस डिप्लोमा धारक के लिए 50 अंक है।
व्याख्यान के अंत में सभी छात्रों ने काफी प्रश्न और शंकाए पुछे जिनका जवाब दिया गया। कर्नल आनंद साकले ने इसमें बढ़चढ़कर भाग लेने के लिए सबको धन्यवाद दिया और भविष्य में ऐसे व्याख्यानों का आयोजन करने का आश्वासन दिया।

Related posts

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक निर्णय के तहत गृह मंत्रालय ने CAPFs के लिए हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा आयोजित करने को मंज़ूरी दी

rktvnews

साइंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल मानव कल्याण के लिए हो-मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

देवघर:डीएलसी की बैठक में कुल 15 एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा।

rktvnews

राजस्थान:एसएमएस में गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ाने का प्रकरण,चिकित्सा मंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक लेकर की मामले की गहन समीक्षा।

rktvnews

भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने प्रकोष्ठ और विभागो के संयोजको और सभी मंडलो के प्रभारियो की घोषणा की।

rktvnews

शेमारू टीवी और शेमारू उमंग के कलाकारों ने ‘मदर्स डे’ की तैयारी को लेकर साझा कीं कुछ खास बातें!

rktvnews

Leave a Comment