RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनौली का किया निरीक्षण!7 चिकित्सक , सी एच ओ व बीपीएम का जिलाधिकारी ने रोका वेतन।

सीएचसी पर गंदगी व प्रकाश व्यवस्था खराब मिलने पर जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त

9 चिकित्सक में से एक चिकित्सक मिले स्वास्थ्य सेवा देते हुए शेष अनुपस्थित

बागपत/उत्तर प्रदेश 07 फरवरी।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनौली का औचक निरीक्षण किया जिसमें 9 में से मात्र एक चिकित्सक स्वास्थ्य सेवा देते मिले जिसमें एक डॉक्टर रेस्ट पर थे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर विवेक सैनी सहित सात चिकित्सक अनुपस्थित मिले जिनका जिलाधिकारी ने वेतन रोकने के निर्देश दिए और सभी का स्पष्टीकरण भी तलब किया अधीक्षक बिनोली द्वारा 26 /11/ 2023 के बाद से ओपीडी रजिस्टर में कोई एंट्री नहीं की और उनकी उपस्थिति भी रजिस्टर में संदिग्ध लग रही थी जिस पर जिलाधिकारी ने उनका स्पष्टीकरण तलब किया है जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सीएचसी बिनौली द्वारा घोरलापरवाही की जा रही है जिसका समय-समय पर निरीक्षण किया जाए उन्होंने बिनौली के नोडल अधिकारी डॉक्टर गजेंद्र को भी दूरभाष पर अच्छा सुपरविजन करने के निर्देश दिए निरीक्षण में ,सी एच ओ शिवा व बीपीएम प्रमोद का भी स्पष्टीकरण तलब किया और वेतन रोकने के निर्देश दिए सी एच् ओ अपना आयुष्मण केंद्र केड़वा को छोड़कर किसी कागज के बहाने सीएचसी में अपना समय बर्बाद कर रही थी जिसके कारण वेतन रोका औषधि केंद्र के बाहर लगे बोर्ड भी बहुत जर्जर अवस्था में मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और फार्मासिस्ट को सुधार करने के निर्देश दिए जिला अधिकारी को सीएचसी में गंदगी व प्रकाश व्यवस्था अच्छी ना मिलने पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित स्टाफ को सुधार करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम सुभाष कुमार उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: भाकपा-माले के संस्थापक नेता मास्टर जगदीश एवं रामायण राम की 52 वीं बरसी पर संकल्प दिवस मनाया।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के 105वें स्थापना दिवस समारोह और भव्य छह दिवसीय ‘तालीमी मेला’ का किया उद्घाटन।

rktvnews

13अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

राजस्थान:रोजगार उत्सव से हो रहे युवाओं के सपने साकार, बजट घोषणाओं की समयबद्ध क्रियान्विति हो सुनिश्चित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

भोजपुर: एसबी कालेज के एनएसएस इकाई 2 द्वारा “शिक्षा पर सबका हक अभियान”।

rktvnews

रामगढ़:इनकम टैक्स द्वारा टी.डी.एस/टी.सी.एस पर एकदिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment