RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

लय का चौथा स्तंभ पंडित बिरजू महाराज का कृतित्व : सिविल सर्जन

आरा/भोजपुर 04 फरवरी।शिवादी क्लासिक सेंटर ऑफ आर्ट एण्ड म्यूजिक की ओर से स्थानीय कलक्ट्री तालाब स्थित लोक नायक मुक्त कला मंच पर पंडित बिरजू महाराज की स्मृति में ” फोर्थ लय पंडित बिरजू महाराज” का आयोजन किया गया। इस् कार्यक्रम का उद्घाटन मशहूर चिकित्सक सह सिविल सर्जन भोजपुर डॉ. के. एन. सिन्हा, संगीत विदुषी डॉ. जया जैन, रंगकर्मी अशोक मानव, जैन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. चंद्रशेखर साहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस् अवसर पर भोजपुर के सिविल सर्जन डॉ. के.एन. सिन्हा ने कहा कि पंडित बिरजू महाराज का कृतित्व ही लय का चौथा स्तंभ है। संगीत के क्षेत्र में पूरा विश्व पंडित बिरजू महाराज से परिचित है। पंडित बिरजू महाराज के योगदान को देखते हुये भारत सरकार को भारत रत्न से विभूषित करना चाहिये। इस् अवसर पर मशहूर कथक नृत्यांगना आदित्या श्रीवास्तव ने अपने समूह के साथ महाराज ज़ी को साढ़े छः मात्रा में कई कंपोजीशन समर्पित किया। इसके पूर्व गौरी, अमृता व अंजली ने महाराज ज़ी द्वारा रचित ठुमरी ‘सांवरा गिरधर मोहे मन भायो रे’ प्रस्तुत कर समां बांधा। वहीं कथक नर्तक सह बीपीएस द्वारा चयनित नवनियुक्त नृत्य अध्यापक अमित कुमार व स्नेहा पाण्डेय ने तीन ताल में उपज, ठाट, आमद, परन् व तिहाई प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। आदित्या श्रीवास्तव ने साढ़े छः मात्रा में परन्, नटवरी टुकड़ा, तिहाई, गोपुच्छा, अनागत के बोल व ग़ज़ल ” हर समां बुझने से पहले भड़कती जरूर है” पर भाव अभिनय प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस् अवसर पर चित्रकार सह शिक्षा विभाग वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सुकेश कुमार के नेतृत्व में चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। आस्था अंजलि, आयुषी कुमारी, तनु प्रिया, वंशिका, अंशिका कुमारी, अनिशा कुमारी, महिमा कुमारी, शुभम कुमार, दिव्यांशी कुमारी, अविनाश कुमार, वैष्णवी केसरी व अभिनव राज की अद्भुत कलाकृति देखकर श्रोता भाव विभोर हो उठे। चर्चित गायिका सह शिक्षिका कावेरी मोहन व रंगकर्मी स्वयंबरा बक्शी ने सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। हारमोनियम पर संगत अजीत पाण्डेय ने किया। मंच संचालन बक्शी विकास व धन्यवाद ज्ञापन आयोजन अध्य़क्ष अशोक मानव ने किया। इस् अवसर पर कवियित्री डॉ. किरण कुमारी, कवि सिद्धार्थ वल्लभ, रंगकर्मी श्रीधर शर्मा , तबला वादक राणा प्रताप सिन्हा समेत कई संगीत प्रेमी उपस्थित थे।

Related posts

राजस्व सुदृढ़ीकरण की दिशा में समीक्षा 2.0 (समीक्षा- द्वितीय संस्करण) की महत्वपूर्ण भूमिका!उन्नत डाटा विश्लेषण व तकनीकी हस्तक्षेप से डिस्कॉम कंपनियों को अपनी एनुअल ऑपरेशनस् प्लानिंग (AOP) हासिल करने में होगी सहूलियत।

rktvnews

“जब एक सांसद मेरा मज़ाक उड़ा रहा था, तो राहुल गांधी उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे; क्यों?” – उपराष्ट्रपति ने चिदंबरम से पूछा

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने किया रिंग रोड निर्माण हेतु प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण।

rktvnews

साप्ताहिक कार्यशाला का जे जे कॉलेज में हुआ शुभारंभ!स्मार्ट क्लास में बेहतर शिक्षा देना लक्ष्य: प्राचार्या प्रो आभा सिंह

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 12 मई 24

rktvnews

टीपीएस कॉलेज में एडवांस मोलेक्युलर बायोलॉजी टेक्नोलॉजी पर ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment