RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न सम्मान। अमित शाह ने व्यक्त की प्रसन्नता ।

नई दिल्ली/03 फरवरी।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि “हमारे वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की घोषणा से अत्यंत प्रसन्नता हुई। आडवाणी जी आजीवन निःस्वार्थ भाव से देश और देशवासियों की सेवा में समर्पित रहे हैं। देश के उप-प्रधानमंत्री जैसे विभिन्न संवैधानिक दायित्वों पर रहते हुए उन्होंने अपने दृढ़ नेतृत्व से देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए अभूतपूर्व कार्य किये। आडवाणी जी को भारतीय राजनीति में प्रामाणिकता के मानक तय करने वाले राजनेता के रूप में जाना जाता है। अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने देश, संस्कृति और जनता से जुड़े मुद्दों के लिए अथक संघर्ष किया। पार्टी और विचारधारा के प्रति उनके विराट योगदान को शब्दों में समाहित नहीं किया जा सकता। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने का निर्णय करोड़ों देशवासियों का भी सम्मान है।“

Related posts

देवघर: एक दिवसीय रोजगार मेले में युवाओं को मिला रोजगार।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ‘खादी योगा मैट’ किया गया लॉन्च।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 03 अक्टूबर 25

rktvnews

रामगढ़:आगामी विधानसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर स्वीप कोषांग व बूथ अवेयरनेस कमेटी की हुई बैठक।

rktvnews

दरभंगा:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर प्रेक्षक की अध्यक्षता में हुई बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 28 जनवरी 26

rktvnews

Leave a Comment