RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

राजस्थान:बरसों का इंतजार हुआ खत्म, नागरिकता के साथ मिली पहचान! अतिरिक्त जिला कलक्टर ने 14 पाक विस्थापितों को प्रदान की नागरिकता।

जयपुर/राजस्थान 01 फरवरी। जयपुर जिला कलक्ट्रेट में गुरुवार को 52 वर्षीय जयवन्ती की आंखें उस वक्त छलक आई, जब कई सालों के इंतजार के बाद उन्हें भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। अतिरिक्त जिला कलक्टर अबू सुफियान चौहान ने 14 पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण-पत्र सौंपे। इनमें जयवंती के साथ ही 25 वर्षीय भरतराज, 26 वर्षीय पूजा कुमारी, 21 वर्षीय अक्षय कुमार, 23 वर्षीय कंवल देवी, 44 वर्षीय इन्द्रन को भारतीय नागरिकता प्रमाण-पत्र की सौगात मिली।
वहीं, इस मौके पर 46 वर्षीय सचानंद दास, 18 वर्षीय हरीश कुमार, 26 वर्षीय पारूल कुमारी, 27 वर्षीय रोमिया कुमारी, 22 वर्षीय राहुल कुमार, 24 वर्षीय मुकुंद मिहिर शर्मा, 22 वर्षीय कुनाल शर्मा के साथ साथ 34 वर्षीय मनोज कुमार को भी भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र सौंपा गया।
नागरिकता प्रमाण-पत्र मिलने के बाद सचानंद दास ने जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि आज कई सालों का लंबा इंतजार खत्म हुआ है और आज हम फक्र के साथ कह सकते हैं कि हम भारतीय हैं।
वहीं, लाभार्थियों ने कहा कि नागरिकता का प्रमाण नहीं होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में उन्हें काफी असुविधा होती थी लेकिन अब भारतीय नागरिकता मिलने के बाद ना केवल उन्हें पहचान मिली है बल्कि अब सरकारी योजनाओं की मदद से वे अपने परिवार का भरण पोषण बेहतर तरीके से कर पाएंगे।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने भारतीय नागरिकता हासिल करने वाले सभी पाक विस्थापितों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि जिला प्रशासन नागरिकता के आवेदनों पर प्राथमिकता से नियमानुसार कार्यवाही कर प्रमाण-पत्र जारी करता है ताकि आवेदक किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 294 पात्र आवेदकों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र जारी किया जा चुका है।

Related posts

पूर्व सांसद रामा सिंह द्वारा घोषित संकल्प महासम्मेलन की तैयारी पर बैठक आयोजित!कार्यक्रम पूर्णत सफल होगा: जिला संयोजक श्री कुमार सिंह

rktvnews

मोतिहारी:रेलवे स्टेशन कर्मियों एवं रेल थाना के जवानों को खिलाई गई सर्वजन दवा।

rktvnews

वन्य जीवन संरक्षण को लेकर विचार गोष्ठी और प्रतियोगिता का हुआ आयोजन!पौधों की कटाई और फर्टिलाइजर के उपयोग से जीव जंतु हो रहे हैं विलुप्त:प्राचार्या डा मीना कुमारी

rktvnews

अवैध बाघ व्यापार सिंडिकेट का पर्दाफाश, डब्ल्यूपीएसआई का पूर्व फील्ड अधिकारी गिरफ्तार: डबल्यूसीसीबी

rktvnews

आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) ने राजस्थान IV-ए पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को मेसर्स अप्रावा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को सौंप दिया।

rktvnews

भोजपुर: मैट्रिक परीक्षा परिणाम में ज्ञानस्थली विद्यालय का शत-प्रतिशत रिजल्ट,प्रिंस कुमार 95% अंक लाकर बने अव्वल।

rktvnews

Leave a Comment