RK TV News
खबरें
Breaking Newsलोकार्पण

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने आई.टी पार्क देहरादून में लेखा परीक्षा विभाग, रजिस्ट्रार चिट्स फर्म्स एवं सोसायटी तथा अर्थ एवं संख्या के नवनिर्मित एकीकृत भवन का लोकार्पण किया।

देहरादून/उत्तराखंड 01 फरवरी।आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आई.टी पार्क देहरादून में लेखा परीक्षा विभाग, रजिस्ट्रार चिट्स फर्म्स एवं सोसायटी तथा अर्थ एवं संख्या के नवनिर्मित एकीकृत भवन का लोकार्पण किया। इस भवन का निर्माण ब्रिटकुल द्वारा 29.76 करोड़ रूपये की लागत से किया गया है। मुख्यमंत्री ने विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि सरलीकरण, समाधान, निस्तारण राज्य सरकार के मूल मंत्र हैं। तीन विभाग एक ही भवन में संचालित होने से लोगों को आसानी होगी और विभागों की कार्यक्षमता बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से कार्य कर रही है। राज्य के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को भी अपने विभाग में अपना अहम योगदान देना होगा।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, एस.एन. पाण्डेय एवं तीनों विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग 12 मार्च 23- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई निवेश संवर्धन समिति की बैठक।

rktvnews

13 अक्टूबर को” प्रेस की आजादी” पर हमले खिलाफ होगा प्रतिरोध मार्च।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:मतदाता सूची में अपना नाम देखने या जुड़वाने के लिए डाउनलोड करें वोटर हेल्पलाइन एप!जिले के एक लाख से अधिक लोगों ने किया डाउनलोड।

rktvnews

भोजपुर:11.85 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत नाम निर्देशन कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment