RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री ने नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की।

नई दिल्ली/01 फरवरी।वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्‍य पाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए और युवा शक्ति पर ध्‍यान देने के साथ केन्‍द्रीय वित्‍त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए नए मेडिकल कॉलेज खोले जाने का प्रस्‍ताव किया।
ये नये मेडिकल कॉलेज विभिन्‍न विभागों में मौजूदा अस्‍पतालों की बुनियादी सुविधाओं का इस्‍तेमाल करते हुए खोले जाएंगे। वित्‍त मंत्री ने कहा कि इस मुद्दे के निरीक्षण और जरूरी सिफारिश करने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि इस पहल से न केवल युवाओं के लिए डॉक्‍टर बनने के अवसर बढ़ाने में मदद मिलेगी बल्कि लोगों के लिए स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं में भी सुधार लाया जा सकेगा।
निर्मला सीतारमण ने यह भी प्रस्‍ताव किया कि आशा, आंगनवाड़ी कर्मियों और सहायकों को भी आयुष्‍मान भारत योजना के तहत लाया जाएगा।

Related posts

दरभंगा:सुमित सुधा पार्लर से एक बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

भोजपुर:लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को ले तैयारी जोरों पर ,जीयर स्वामी होगें सम्मिलित।

rktvnews

पुष्कर सिंह धामी ने नितिन गडकरी से मिल प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हो रहे कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।

rktvnews

पटना:पटना जंक्शन एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों से नशा करने और भीख मांगने वाले बच्चों का किया रेस्क्यू।

rktvnews

उत्तराखंड: उत्तराखंड सचिवालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव ने की शिरकत।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 04 मार्च 24

rktvnews

Leave a Comment