RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर:75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास आयोजित,जिलाधिकारी राजकुमार ने किया झंडोत्तोलन बोले भोजपुर प्रगति पथ पर अग्रसर।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जनवरी।जिला मुख्यालय आरा के ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह मैदान मे 75वां गणतंत्र दिवस जनपद वासियों ने हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। भोजपुर का प्रमुख आयोजन रमना मैदान में जिला प्रशासन द्वारा मनाया गया। हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे और 75वें गणतंत्र दिवस के साक्षी बने। जिलाधिकारी राजकुमार, पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सहित सभी आला-अधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में झंडोतोलन हुआ। जिलाधिकारी ने झंडा तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।जन गण मन अधिनायक जय हे भारत भाग्य विधाता ….वन्दे मातरम,भारत माता की जय , महात्मा गांधी की जय से पूरा मैदान राष्ट्र भक्ति में सराबोर रहा।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी राजकुमार ने सर्वप्रथम जिला वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई थी। इन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्र बनाने वाले सभी नामी बेनामी शहीदों,स्वतंत्रता आंदोलन के प्रथम महानायक वीर कुंवर सिंह को याद करने का दिन है जिसने आजादी के लिए अपनी कुर्बानी दी,संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर जैसे महापुरुषों के बदौलत हम स्वतंत्रता का उत्सव मना पाते हैं।विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र,
बढ़िया लिखित संविधान जिसमें
समान अधिकार और कर्तव्य दिया गया है। जितना लोकतंत्र मजबूत रहेगा उतनी अमन चैन शांति होगी,हम सभी प्रगति पथ पर बढ़ते चलेंगे।
लोकतंत्र को मजबूत बनाना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। इन्होंने अनेक योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि जिला विकास के प्रगति पर अग्रसर है।जो भी योजनाएं केंद्र सरकार या राज्य सरकार की आती है उसे शत प्रतिशत लागू किया जा रहा है। यही कारण है कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जिला प्रशासन को कई सम्मान भी प्राप्त हुए हैं।
इसके बाद मैदान में परेड की सलामी ली, सरकारी विभागों द्वारा अनेक मनोहारी झांकियों का अवलोकन किया और आगामी कार्य योजना की झांकी देखकर आह्लादित हुए।

Related posts

13 जून को बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी!भोजपुर नियोजन कार्यालय कर रहा है रोजगार शिविर आयोजित।

rktvnews

पत्रकार को पितृ शोक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जन्म-शताब्दी पर नमन किया।

rktvnews

देवघर:बाल विवाह बेटियों के शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और विकास में बाधक: उपायुक्त

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के जवइनिया मे आग लगने से 50 घर जले।

rktvnews

नवादा:ईवीएम और वीवी पैट प्रदर्शन केंद्र का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment