RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित खिलाड़ी अनिल राय की स्मृति में एक दिवसीय क्रिकेट मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जाप नेता रघुपति यादव।

आरा/भोजपुर 27 जनवरी।कल गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मटुकपुर त्रिगुणा हाई स्कूल प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में स्वर्गीय अनिल राय के स्मृति में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जाप नेता सह पूर्व विधायक प्रत्याशी बड़हरा रघुपति यादव ने संयुक्त रूप से फिता काटकर किया। खेल के पहले उत्कृष्ट खिलाड़ी रहे स्वर्गीय अनिल कुमार राय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। राष्ट्रगान के बाद स्वर्गीय अनिल राय की आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रख प्रार्थना किया गया। मुख्य अतिथि रघुपति यादव ने कहा कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है इसमें सभी खिलाड़ियों को मिलजुल कर प्यार मोहब्बत से खेलने की जरूरत है जीत हार से घबराने की जरूरत नहीं है एक दूसरे के प्रति प्रेम जिंदा रहना चाहिए।
और गांव ज्वार में भी खिलाड़ियों के लिए बड़े-बड़े पैमाने पर आयोजन की आवश्यकता है ताकि उत्साह बढ़ सके और यहां से खिलाड़ी स्टेट नेशनल पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सके।

खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते रघुपति यादव

इस अवसर पर अन्य गणमान्य लोगों में रूबी तिवारी पूर्व मेयर, आरा, पूजा सिंह जिला परिषद सदस्य, गायक सह नायक हरिओम यादव, सरपंच अजय कुमार, मुखिया लालजी, संतोष कुमार यादव, मनोज पाण्डेय, धर्मेन्द्र पांडेय,मनोज यादव, प्रभु यादव , शामिल हुए।
12/12 ओवर के मैच में किंग ऑफ़ पंजाब और ब्लू स्टार के बिच शानदार प्रदर्शन किया गया। किंग ऑफ़ पंजाब ने 126 रन बनाए और ब्लू स्टार ने 120 रन, किंग ऑफ़ पंजाब ने 6 रन से जीत दर्ज की।
आयोजन मे मुख्य रूप से अध्यक्ष साधु यादव, उपाध्यक्ष गोलू पांडेय, जेपी कुमार, टाइगर, शुभम कुमार, आशू कुमार, नंदकिशोर,छोटू यादव, कपूर जी की भूमिका सराहनीय रही।

Related posts

भोजपुर:भाजपा नेताओं ने गुरुद्वारा सिंह सभा में वीर बालकों को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

गिरिडीह:सहायता मंच के तहत LL कैंडिडेट को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

rktvnews

इंदौर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल

rktvnews

राष्‍ट्र ने 10वें रक्षा बल वेटरन दिवस पर पूर्व सैनिकों के शौर्य, बलिदान और समर्पित सेवा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:चिकित्सकीय व्यवस्था में बड़ा बदलाव,सदर अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में अब सिर्फ एक अटेंडेंट को मिलेगी अनुमति:डा अरुण कुमार

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार विश्व मलेरिया दिवस पर प्रभात फेरी एवं जागरूकता रथ रवाना।

rktvnews

Leave a Comment