RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारत पर्व में नई दिल्ली के लालकिला पर ’कालबेलिया नृत्यागनाओं’ ने बाँधा समां – राजस्थान के लोक कलाकारों ने ऐतिहासिक प्रांगण में मचाई धूम।

जयपुर/राजस्थान 27 जनवरी। नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला प्रांगण में आयोजित छह दिवसीय भारत पर्व -2024 में शनिवार को राजस्थान के लोक कलाकारों ने अपनी नायाब प्रस्तुति ’कालबेलिया नृत्य’ से समा बाँध दिया और अपने दिलकश संगीत व गीतांे से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
सांस्कृतिक संध्या में राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा घूमर, चरी, खड़ताल, गैर, चकरी,भवई और कालबेलियां लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। इस मनमोहक कार्यक्रम के प्रारंभ में बाड़मेर से आए गौतम परमार और साथी कलाकारों ने खड़ताल वादन प्रस्तुत किया। उसके उपरांत लीला देवी की अगुवाई में स्थानीय नृत्यांगनाओं द्वारा चरी नृत्य की प्रभावी प्रस्तुति की गई।
अशुद्दीन एवं कलाकारों द्वारा प्रस्तुत घूमर नृत्य, बारां के रूप सिंह के नेतृत्व में चकरी नृत्य और जोधपुर के तगाराम के नेतृत्व में गैर नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लीला देवी की अगुवाई में कालबेलिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति रही।
कार्यक्रम में राज्य की उप आवासीय आयुक्त रिंकू मीणा, पर्यटन विभाग की उपनिदेशक दीपाली शर्मा सहित कई विशिष्ट व्यक्ति मौजूद थे।

Related posts

पूजा-पाठ के पद्धति का राजनीतिक विरोध करना घोर निंदनीय है- सांसद सुनील सिंह।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड अभियान को बृहद स्तर पर संचालित करने के दिए निर्देश।

rktvnews

सारण:जन संवाद कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं से संबंधित फीडबैक पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी- जिला पदाधिकारी

rktvnews

भोपाल:श्रमिक मध्यप्रदेश को गढ़ने वाले सच्चे सेवक, इनकी मेहनत ही विकास की है बुनियाद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

गिरीडीह:राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समाहरणालय सभागार में सामूहिक गायन का आयोजन।

rktvnews

शिक्षक दिवस विशेष “शिक्षक सम्मान”! गुरु और अभिभावक की प्रतिमूर्ति थे बी पी सर: डॉ असलम

rktvnews

Leave a Comment