RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल:वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच मध्यप्रदेश इकाई की सफल गोष्ठी संपन्न।

भोपाल/मध्यप्रदेश 27 जनवरी।अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की मासिक गोष्ठी आज संपन्न हुई इस ऑनलाइन गोष्ठी की मुख्य अतिथि थी आंध्र प्रदेश इकाई की अध्यक्ष मंजू भारद्वाज आपका फूलों से स्वागत किया मध्य प्रदेश इकाई की अध्यक्ष जया आर्य ने सरस्वती वंदना सुरीले स्वर में प्रस्तुत किया विद्या श्रीवास्तव ने संचालन किया मधुलिका मिश्रा ने और आभार प्रदर्शित किया कमल चंद्रा ने।
मंजू भारद्वाज ने मुख्य अतिथि होते हुए सब की कविताओं की सराहना की और बड़े काव्यमयी अंदाज़ में उस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की आशा सक्सेना जी ने दोहे प्रस्तुत किए भारत मां का शान तिरंगा भारत मां का शान तिरंगा, शेफालिका ने सुनाया धरती प्यारी अंबर प्यारा प्यारा हर इंसान है, पदमा तिवारी ने कहा हमसफर तुम जिंदगी का हर सफर तुम कर आए, पुत्र का विछोह पर तुम्हें दहला गया, सुनीता केसवानी ने कहा समय बड़ा अनमोल है जानो तुम इसका मोल पलट कर फिर ना आएगा चाहे हम कितना बुलाएंगे, सरोज लता सोनी ने कहा राम महोत्सव मन रहा सबसे सुंदर सबसे प्यारा, राम है देश हमारा घर-घर मना रहे हैं, जया आर्य ने कहा कैनवस पर जब मैं चित्र बनाती हूं कभी होते हैं किसी कवि के कवियत्री के कभी लेखक के और कभी सैनिक के और मैं वही बन जाती हूं कभी महादेवी वर्मा, कभी निराला और कभी भगत सिंह, मीरा भी बन जाती हूं और सीता भी बन जाती हूं और अब तो मैं राम बनाकर राममय हो जाती हूं ।
मुख्य अतिथि मंजू भारद्वाज ने मध्य प्रदेश इकाई की सराहना की और कहा बहुत सुनी वीरों की कथाएं शहीदों की चिताओं पर लगें थे मेले, वीर वधु पर अपनी पंक्तियां सुनाई और फिर उनको श्रद्धांजलि अर्पित 3की, उन्होंने कहा, वीर वधु कभी न टूटी कभी न बिखरी, वीर वधु की काया थी, सीमा पर वीरों ने 10-10 को मार गिराया को मार गिराया था। इस तरह से गणतंत्र दिवस राम मय वातावरण और खूबसूरत अंदाज में विविध विषयों पर सब ने अपनी अपनी प्रस्तुत सुशील गुरु ब्रिसबेन से अपनी कविता प्रस्तुत की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मृदुल त्यागी ने बहुत सुंदर अंदाज में प्रत्येक कवियत्री और कवि की प्रस्तुति में अपनी में रचनाकारों की व्याख्या प्रस्तुत की उन्होंने अपनी काव्य रचना सुनाई गणतंत्र दिवस है आया।
कमल चंद्रा का अभार और रचना सराहनीय रहे उन्होंने कहा है अभी पतझड़ है तो क्या बसंत आने तक बिछ जाता हूं।
इस तरह एक सफल गोष्ठी संपन्न हुई।

Related posts

छठी स्कॉर्पीन पनडुब्बी ‘वाघशीर’ की पहली समुद्री उड़ान।

rktvnews

विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के तत्वाधान में छात्राओं के बीच मिथिला पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने बापू टावर में नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया।

rktvnews

मुजफ्फरपुर: डीएम ने किया जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

पटना:जिलाधिकारी ने किया इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) का भ्रमण।

rktvnews

पटना : एसआरपी कालेज मे मनाया गया हिन्दी दिवस।

rktvnews

Leave a Comment