RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

चतरा :मंत्री, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग चतरा को झांकी के बेहतर प्रदर्शन को लेकर मिला प्रथम पुरुस्कार।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म डैम थीम पर निकाला गया झांकी।

चतरा/ झारखंड 26 जनवरी।मुख्य कार्यक्रम स्थल जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम चतरा में गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर कुल 11 विभाग द्वारा झांकी का प्रदर्शन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग,झारखंड शिक्षा परियोजना, पेय जल एवं स्वक्षता प्रमंडल चतरा, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण चतरा, नगर परिषद, जिला समाज कल्याण, जिला परिवहन, जिला आपूर्ति विभाग, जिला कल्याण विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग चतरा शामिल है। सभी के द्वारा अपने अपने विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं को झांकियों के माध्यम से दिखाया गया। जो की बेहतर प्रदर्शन करने वाले झाकियों में सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय चतरा इनके द्वारा जिला प्रशासन चतरा के पहल से चतरा प्रखंड अंतर्गत पंचायत जांगी ग्राम लक्ष्मणपुर, भेड़ी फॉर्म पर्यटक सह पिकनीक स्पॉट एवं वृहत प्रजन्न परिक्षेत्र का विकास (बकरी शेड स्थानीय चरवाहों के क्षमतावर्धन एवं कौशल विकास एवं आय वृद्धि हेतु पशु उत्पाद (ऊन, दूध मांस इत्यादि) के लिए आधुनिक हाट, बगीचा, चिल्ड्रेन पार्क, एनिमल डिसपेंसरी,का जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य किया गया है। इसे लेकर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग चतरा द्वार झांकी के माध्यम से प्रदर्शन किया गया और इन्हे राज्य के माननीय मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कैशल विकास विभाग झारखंड सत्यानंद भोक्ता, उपायुक्त चतरा अबु इमरान व पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन द्वारा सराहना करते हुए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कृषि विभाग को दूसरा स्थान वहीं स्वास्थ्य विभाग को तीसरा स्थान मिला।

Related posts

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कृषि मशीनरी पर जीएसटी सुधारों को लेकर अहम बैठक हुई।

rktvnews

सीबीडीटी ने आयकर विभाग की संशोधित राष्ट्रीय वेबसाइट www.incometaxindia.gov.in लांच की।

rktvnews

दरभंगा:सामान्य प्रेक्षक ने प्रशिक्षण केन्द्र व ई.वी.एम कमीशनिंग सेन्टर का किया निरीक्षण,प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें मतदान कर्मियों को दिए कई निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 दिसंबर 25

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित जन सेवा केंद्रों के सम्बंध की समीक्षा बैठक।

rktvnews

काबा किस मुंह से जाओगे ग़ालिब, शर्म तुमको मगर नहीं आती!

rktvnews

Leave a Comment